Verification: eefe237ed2c24d7f

हुसन के जाल में फंसकर Honeytrap Gang के शिकार हो रहे लोग

0 minutes, 7 seconds Read

People are falling prey to the honeytrap gang after getting trapped in Hussan trap

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Haryana News Today : युवा हुस्न के जाल में फंसकर honeytrap gang का शिकार हो रहे हैं। बड़ी संख्या में मौजूद हनीट्रैप गिरोह शहरों के साथ-साथ गांवों में भी सक्रिय हो गया हैं। गिरोह में शामिल खूबसूरत युवतियां लोगों को साजिश के तहत अपने जाल में फंसाती हैं और इसके बाद झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये ऐंठने का खेल शुरू हो जाता है।

ऐसे गिरोहों को पुलिसकर्मियों का भी साथ मिलता है। बीते कुछ समय में हनीट्रैप के शिकार होने वालों में पुलिस अधिकारियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों समेत 70 से 80 साल तक के बुजुर्ग भी शामिल हैं। कई मामलों में शर्मिंदगी की वजह से पीड़ित शिकायत भी नहीं देते।

बीते दो वर्षों में  सैकड़ो हनीट्रैप के मामले सामने आ चुके हैं। सप्ताह भर पहले पलवल की न्यू कालोनी के रहने वाले व्यक्ति ने पति-पत्नी पर उसे हनीट्रैप में फंसाकर 40 लाख से ज्यादा रुपये ऐंठने की शिकायत दर्ज कराई थी। वर्ष 2020 में हनीट्रैप के मामले में चार आत्महत्याओं से पलवल जिला दहल उठा था। वर्ष 2020 के जुलाई माह में हनी ट्रैप में फंसे जू नगर के रहने वाले आरएमपी डाक्टर ने जहर खाकर जान दे दी थी। इसके बाद इस मामले में फंसे आरोपित ने भी अपनी पत्नी और बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिसकर्मी भी देते हैं हनीट्रैप गिरोह का साथ

जिले में सक्रिय इन हनीट्रैप गिरोहों में पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता भी सामने आ चुकी है। ताजा मामले में ओमवती ने भी उसके बेटे को शादी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह की पुलिस के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। वर्ष 2023 के जून माह में हनीट्रैप गिरोह में शामिल पलवल पुलिस के ईएएसआइ हंसराज की गिरफ्तारी ने सभी को हैरान कर दिया था। हनीट्रैप में लोगों को फंसाने की पूरी योजना हंसराज ही तैयार करता था। महिलाएं लोगों के अश्लील वीडियो बनाती थी और फिर पुलिस में शिकायत दे देती थी। आरोपित हंसराज पीड़ितों को दुष्कर्म की शिकायत आने की बात कहकर फोन करता, जिससे पीड़ित व्यक्ति डर जाता।

 

हंसराज पीड़ितों से राजीनामा करवाने की बात कहता। पीड़ित लोकलाज के डर से चुपचाप राजनीनामा कर जाते और लाखों की राशि दे जाते। वर्ष 2022 में पुलिस ने आनलाइन न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। आरोपितों ने सैकड़ों लोगों को फंसाकर 20 करोड़ से ज्यादा की ठगी को अंजाम दे दिया था।

जींद में दुष्कर्म पीड़िता को धमकी, दो साल जेल में रहने के बाद बाहर आए व्यक्ति ने दी धमकी,

मोबाइल खरीदने जा रहे बाइक सवार पर चाकू से हमला, गंभीर,

करंट लगने से बच्चे की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer