Verification: eefe237ed2c24d7f

Sirsa News : पत्नी की गला‌ घोंटकर हत्या, एक दूसरे के चरित्र पर करते थे शक

0 minutes, 3 seconds Read

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोमवार की सुबह सिरसा में पति ने किया पत्नी का मर्डर

Sirsa News Today : सिरसा में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी को चारपाई पर लेटा कर आरोपित व्यक्ति मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई। मृतक मिला दो बेटों के मां थी और उसके दोनों बेटे स्कूल की छुट्टियों के चलते अपनी मौसी के घर गए हुए हैं। मृतक महिला टेलरिंग के साथ-साथ मनिहारी का भी काम करती थी लेकिन पति-पत्नी एक दूसरे के चरित्र पर शक करते थे।

Sirsa Wife strangled to death

मिली जानकारी के मुताबिक सिरसा शहर की मीरपुर कॉलोनी के रहने वाली आरती का शव उसके ही घर में चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। उसके आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उसके मायके वालों को दी तो उसके पिता अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसकी बेटी मृत अवस्था में पड़ी हुई है। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक महिला का पति मक्खन सिंह मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक महिला के घर को सील कर दिया है ताकि कोई भी वहां पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ ना कर सके।

मृतक महिला के पिता दिनेश शर्मा ने बताया कि उसकी बेटी आरती की शादी सान 2004 में सिरसा की मीरपुर कालोनी के रहने वाले मक्खन सिंह के साथ की थी। मक्खन सिंह बाइक मिस्त्री का कार्य करता है और फिलहाल वह देवीलाल घोड़ेला की दुकान पर लगा हुआ है। उसकी बेटी के दो बच्चे हैं जिनमें से बड़े लड़के की उम्र 16 साल और छोटे की उम्र 14 साल है। गर्मियों की छुट्टी होने की वजह से उसके दोनों नाती अपनी मौसी के घर गए हुए हैं।

सोमवार की सुबह उसकी बेटी आरती और उसका दामाद मक्खन सिंह घर पर ही थे कि दोनों की किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और मक्खन सिंह ने उसकी बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी। इससे पहले भी दोनों पति-पत्नी के बीच काफी बार विवाद हो चुका है और दोनों एक दूसरे के चरित्र पर शक करते थे लेकिन दूसरों के बीच बचाव करने पर दोनों मान जाते थे।

हरियाणा में भरी पंचायत के बीच मर्डर, चचेरे भाई ने चाकू मारकर की हत्या, एक गंभीर,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer