Verification: eefe237ed2c24d7f

रोहतक रेलवे स्टेशन पर रिटायर्ड फौजी ने मारी महिला को गोली, दोनों जुलाना क्षेत्र के रहने वाले |Shot Woman At Rohtak Railway Station News

0 minutes, 6 seconds Read

Man shot woman at Rohtak railway station News

Rohtak railway station पर शुक्रवार की रात करीब 8 बजे एक व्यक्ति ने महिला को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला प्लेटफार्म पर ही गिर गई और वहां पर भगदड़ मच गई। गोली मारने वाला रिटायर्ड फौजी बताया जा रहा है और वह पास ही खड़ा होकर फोन पर बातचीत करता रहा लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों ने उसकी तरफ इशारा किया तो वह भाग कर ट्रेन में चढ़ने लगा। जिसके बाद पुलिस ने भाग रहे आरोपित रिटायर्ड फौजी को पकड़ लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

रोहतक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर रिटायर्ड फौजी ने महिला को मारी गोली

रोहतक रेलवे स्टेशन पर रिटायर्ड फौजी ने मारी महिला को गोली, दोनों जुलाना क्षेत्र के रहने वाले |Shot Woman At Rohtak Railway Station News

रोहतक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर उसे समय भगत मच गई जब शराब के नशे में धूत होकर आए एक व्यक्ति ने पास खड़ी महिला को गोली मार दी। गोली महिला के पीठ में लगी और महिला प्लेटफार्म पर ही गिर पड़ी। गोली चलते ही प्लेटफार्म पर भगदड़ मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपित रिटायर्ड फौजी पुलिसकर्मियों के पास खड़ा होकर ही फोन पर बातचीत करता रहा। जब कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन प्लेटफार्म से चलने लगी तो वह भाग कर ट्रेन में चढ़ने लगा। जिसके बाद लोगों ने शोर मचाया की गोली मारने वाला भाग रहा है। रेलवे पुलिस ने भाग कर आरोपित को ट्रेन से पकड़ लिया।

रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों ने गंभीर रूप से घायल महिला को ट्रामा सेंटर रोहतक पहुंचाया जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल पिंकी जुलाना की रहने वाली बताई जा रही है और वह रोहतक के हिसार बाईपास पर एक कंपनी में काम करती है। जबकि आरोपित रिटायर्ड फौजी जुलाना क्षेत्र के गांव लिजवाना खुर्द का रहने वाला है। रिटायर्ड फौजी वजीर सिंह भी हिसार बाईपास पर ही किसी फैक्ट्री में नौकरी करता है। गंभीर उसे घायल महिला पिंकी और रिटायर्ड फौजी वजीर एक दूसरे के परिचित बताई जा रहे हैं।

 

रोहतक रेलवे स्टेशन पर रिटायर्ड फौजी ने मारी महिला को गोली, दोनों जुलाना क्षेत्र के रहने वाले |Shot Woman At Rohtak Railway Station News
रोहतक रेलवे स्टेशन पर महिला को गोली मारने के बाद आरोपित रिटायर्ड फौजी के पास खड़ा पुलिसकर्मी।

प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि 7:45 बजे जब वह ट्रेन का इंतजार कर रहे थे तो इस समय वहां पर शराब के नशे में एक व्यक्ति आया और कहने लगा कि सब दूर चले जाओ मैं गोली चलाने वाला हूं। यह कहते ही रिटायर्ड फौजी ने अपनी बंदूक निकाल और उसे पास खड़ी महिला को गोली मार दी। गोली महिला की पीठ में लगी है और वह गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ी।

इस संबंध में थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि रेलवे प्लेटफार्म दो पर एक व्यक्ति ने अपनी परिचित महिला को गोली मार दी है। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है वही आरोपित को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपित रिटायर्ड फौजी बता रहा है लेकिन अभी वह नशे में है और सुबह नशा उतारने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। महिला को गोली मारने की असली वजह महिला के होश में आने के बाद जब पुलिस बयान दर्ज करेगी तब सच्चाई आएगी। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer