Verification: eefe237ed2c24d7f

वाहन चालक सावधान : हांसी में हाईवे 9 पर इन जगहों पर रखें ध्यान केंद्रित | Hansi on National Highway 9

0 minutes, 11 seconds Read

 Hansi on National Highway 9 पर टूटी सड़क, सर्विस लेन पानी से लबालब सड़क पर सफर नहीं आसान

  Hansi News : हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे 9 पर भले ही टोल टक्सन पर वाहन चालकों से पूरा टैक्स वसूल किया जा रहा हूं लेकिन इसके बदले उन्हें भारी भरकम टोल टैक्स देते हुए आवागमन करते हैं, लेकिन बदले में मिलती है टूटी सड़क, जलमग्न सर्विस लेन, और जानलेवा गड्ढे। हांसी में नेशनल हाईवे पर जगह कटाव होने से वाहन चालकों के सिर पर खतरा मंडरा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हांसी Bypass स्थित जींद Hansi on National Highway 9 पर बने फ्लाईओवर पर जलभराव के कारण हाईवे पर कटाव हो गया है। लेकिन अभी तक इसे ठीक करना तो दूर नेशनल हाईवे अथॉरिटी की तरफ से यहां पर कोई संकेत चिह्न तक नहीं लगाया गया जिससे वाहन चालक देखकर सावधानी पहले से ही बरत सकें।

 

Hansi on National Highway 9 पर स्थित जींद फ्लाईओवर के समीप बारिश के कारण सड़क कटाव

नेशनल हाईवे पर हांसी बाईपास विकासशील भारत में एक ऐसे सिस्टम का आईना है जिसमें टोल कंपनी के पास मोटा टोल वसूलने का अधिकार तो है लेकिन किसी प्रकार की जवाबदेही विल्कुल नहीं। Hansi on National Highway 9 Bypass पर जींद पलाईओवर के निकट वर्षा के चलते सड़क पर कई जगह कटाव हो चुका है और कभी भी किसी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकते हैं। यही नहीं, हाईवे पर बने फ्लाईओवर के सर्विस लेन गंदगी से अटे पड़े हैं और बारिश आते ही यहां जलभराव हो जाता है।

 

हाईवे की मेंटेनेंस की जिम्मेदारी जिन निजी हाथों में सौंपी गई है, यह कंपनी टोल टैक्स वसूलने में तो बेहद मुस्तैद है, लेकिन जब बात सड़क की मरम्मत, साफ-सफाई और सुरक्षा की आती है, तो उनका रवैया ऐसा प्रतीत होता है जैसे यह हाईवे का रखरखाव किसी और की जिम्मेदारी हो। नेशनल हाईवे 9 पर स्थित हांसी बाईपास के वर्तमान हालात प्रशासनिक लापरवाही और निजी कंपनियों की मुनाफाखोरी का जीता जागता उदाहरण है। वाहन चालकों को इस व्यवस्था में असुविधा हो रही है।

 

टोल टैक्स लेने की मशीनें ठीक-ठाक चलती हैं, तो सड़क सुधारने वाली मशीनें खराब क्यों?

हाल ही में हुई बारिश ने हाइवे की हालत की असलियत को उजागर कर दिया है। जींद पुल के पास हाईवे का बड़ा हिस्सा कट चुका है, जहां सड़क मानो किसी तेज बहाव में बह गई हो। भारी वाहनों के अलावा देपहिया चालकों को भी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। वर्षा से बने पानी के पोखर, टूटी हुई सड़कें, और बेजान सर्विस लेन देखकर यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या यही हैं वो राष्ट्रीय राजमार्ग, जिनके रखरखाव के लिए करोड़ों की टोल वसूली की जाती है। ये हाल पिछले कई दिनों से है। हाईवे से गुजर रहे हिसार के व्यापारी दिलबाग वर्मा ने व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि जब टोल टैक्स लेने की मशीनें ठीक-ठाक चलती हैं, तो सड़क सुधारने वाली मशीनें क्यों खराब रहती हैं।

 

Road erosion and waterlogging in Hansi on National Highway 9

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer