Verification: eefe237ed2c24d7f

Aayushman Card : निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत नहीं मिल रहा उपचार, आईएमए ने कहा जब तक भुगतान नहीं ईलाज नहीं

0 minutes, 8 seconds Read

Aayushman card se private hospital me ilaaj nahin

Hisar News : हिसार के निजी अस्पतालों के Aayushman card उपचार के 200 करोड़ रुपए के बिल अटकने के मसले पर अभी गतिरोध कायम है। जिले के 70 निजी अस्पतालों में रविवार को चौथे दिन भी Aayushman Yojana के तहत रोगियों को उपचार नहीं मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निजी अस्पतालों में उपचार करवाने गए Aayushman card रोगियों को बिना उपचार के वापस लौटना पड़ा। डायलिसिस करवाने के लिए रोगी सिविल अस्पताल में आ रहे हैं। साथ ही सर्जरी करवाने के लिए सिविल अस्पताल में आ रहे हैं। इसके अलावा अग्रोहा मैडीकल कॉलेज में रोगी उपचार करवाने के लिए जा रहे हैं।

इधर आई.एम.ए. का कहना है कि जब तक  Aayushman card बकाया बिलों का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक आयुष्मान योजना के तहत रोगियों का उपचार नहीं किया जाएगा। आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों ने रोगियों की एमरजैसी सेवाएं भी बंद की हुई हैं। आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों में उपचार न मिलने के बाद रोगियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। साथ ही उनके परिजनों को भटकना पड़ रहा है।

 

इंडियन मैडीकल एसोसिएशन की जिला प्रधान डॉ. रेणु छाबड़ा भाटिया ने कहा है कि बकाया बिलों को लेकर पहले दो बार Aayushman card Yojana के तहत रोगियों का उपचार बंद कर चुके हैं। तब सरकार ने आश्वासन दिया था कि इस बार बकाया बिलों के भुगतान में देरी नहीं होगी। इस बार फिर मार्च महीने के बाद से बकाया बिलों का भुगतान नहीं किया गया है।

 

 

इसके कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की तरफ से आश्वासन मिलता है, लेकिन इस बार जब तक बकाया बिलों का भुगतान नहीं होता और पॉलिसी में बदलाव नहीं किया जाता, हम तब तक Aayushman Card Yojana के तहत रोगियों का उपचार नहीं करेंगे।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer