---Advertisement---

Bhiwani Murder News : भिवानी में खूनी खेल में युवक की हत्या, दो पक्षों के विवाद के बीच तेजधार हथियारों से हमला

Follow Us
---Advertisement---

Bhoja Wali Devi Area Bhiwani Murder

Bhiwani Murder News : भिवानी के पुराने बस स्टैंड के पास दो पक्षों में मंगलवार की सुबह विवाद हो गया। विवाद उस समय खूनी खेल में बदल गया जब एक पक्ष में दूसरे पक्ष पर तेजधार हथियारों से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे एरिया को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां पर परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Bhiwani Murder News : भिवानी में खूनी खेल में युवक की हत्या, दो पक्षों के विवाद के बीच तेजधार हथियारों से हमला
Bhiwani latest news : भोजा वाली देवी इलाके में हत्या के बाद अस्पताल में मृतक के परिजन।

मिली जानकारी के मुताबिक भिवानी के पुराने बस स्टैंड के नजदीक भोजा वाली देवी एरिया में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस झगड़े में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया। हत्या के बाद पूरे भोजा वाली देवी इलाके में तनाव बना हुआ है। Bhiwani Murder की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Bhiwani Police ने Bhoja Wali Devi Area में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना होने से रोका जा सके। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। 

 

Bhiwani Murder News : भिवानी में खूनी खेल में युवक की हत्या, दो पक्षों के विवाद के बीच तेजधार हथियारों से हमला
Bhiwani bhoja Wali Devi Area News

पुलिस ने Bhoja Wali Devi Area Bhiwani Murder के बाद घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित करने में लगी हुई है और घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर पक्ष को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। जबकि घायल का नाम नरेश बताया जा रहा है। दोनों ही भिवानी के पुराने बस स्टैंड स्थित भोजा वाली देवी इलाके के रहने वाले हैं।

 

 

इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमित कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि दो पक्षों के विवाद में Bhoja Wali Devi Area Bhiwani में एक युवक की हत्या कर दी गई है। जबकि एक युवक घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और पुलिस बल को तैनात कर दिया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उनके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किया जा रहे हैं और उन्हें के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 

पार्क के पीछे झाड़ियां में मिला युवक का शव,

स्कूल संचालक के घर चोरी,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

भिवानी में बिजली पानी को लेकर हाहाकार: बिजली-पानी के संकट से परेशान होकर लगाया जाम, मंत्री का घेराव करने की दी चेतावनी

July 19, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Accident: नारनौंद में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कंप्युटर सीखने घर से निकला था युवक

July 16, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer