Verification: eefe237ed2c24d7f

Karnal Latest News : दादी सास के तानों से तंग युवक ने की आत्महत्या : मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदा, पत्नी गर्भवती

0 minutes, 15 seconds Read

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Karnal Kalpana Chawla Medical College Suicide 

Karnal Latest News : करीब 1 साल पहले रजत की शादी बड़ी ही धूमधाम के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन रहने लगी। इसी बीच रजत की पत्नी गर्भवती हो गई और वह अपनी पत्नी को दिखाने के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में आया हुआ था।‌जहां पर पहुंची दादी सास ने कहा कि प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती नहीं करवा सकता था तो यहां से चला जा या कहीं मर जा।

 

 

कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदा 

इस तरह के दादी सास के तानों से आहत होकर युवक ने Karnal Kalpana Chawla Medical College की तीसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी।‌ गंभीर रूप से गली युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाइए जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मृतक युवक की पत्नी के परिजनों के खिलाफ शिकायत देकर आरोप लगाया है कि ससुराल वालों के तानों से आहत होकर उनके इकलौते बेटे ने सुसाइड कर दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

 

 

 

पत्नी और ससुराल वाले अलग रहने का बना रहे थे दबाव 

Karnal Latest News : दादी सास के तानों से तंग युवक ने की आत्महत्या : मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदा, पत्नी गर्भवती
Karnal breaking news

मृतक युवक की पहचान करनाल जिले के गांव रांवर निवासी 28 वर्षीय रजत के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक के पिता इंद्रजीत ने Karnal police को बताया कि रजत उसका इकलौता बेटा था और उसने बड़ी ही धूमधाम के साथ 1 साल पहले रजत की शादी की थी। शादी के बाद रजत की पत्नी रजत पर अलग रहने के लिए दबाव बनाने लगी लेकिन रजत नहीं माना। जिसकी वजह से दोनों के बीच अनबन रहने लगी। इसी अनबन के चलते उनके खिलाफ काफी बार पुलिस थाने में भी शिकायतें दी गई और मामले को सुलझाने के लिए तीन बार ही पंचायतें भी हुई। लेकिन रजत की पत्नी और उसके ससुरालजन अलग होने का ही दबाव हमेशा बनाते रहे। इसी बीच उसके पुत्र वधू गर्भवती हो गई।

अस्पताल में भर्ती पोती से मिलने पहुंची दादी सास ने दामाद पर मारे तानें 

इंद्रजीत ने बताया कि गर्भवती होने के बाद उसकी पुत्र और दुख की तबीयत कुछ खराब हो गई तो उसका बेटा रजत अपने पत्नी को उपचार के लिए Karnal Kalpana Chawla Medical College लेकर पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया। जब इस बात का पता उसके पुत्र वधू के मायके पक्ष को लगी तो उसकी बहू की दादी और अन्य परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। अस्पताल में आते ही रजत की दादी सास रजत को तांने देते हुए कहने लगी की मेरी पोती को तुमने लावारिस समझ लिया है क्या? जो उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया, क्या वह उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में नहीं भर्ती करवा सकता था। इस तरह के तानों से रजत को काफी मानसिक रूप से परेशान किया गया। इंद्रजीत ने बताया कि ससुराल वालों के तानों से तंग आकर उसका बेटा आत्महत्या करने के लिए मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल पर पहुंचा और छत पर कुर्सी लगाकर नीचे कूदने का प्रयास किया लेकिन किसी तरह उसने अपने आप को संभाला और नीचे आ गया।

 

 

दादी सास बोली यहां से चला जा या कहीं मर जा 

इंद्रजीत ने आरोप लगाते हुए करनाल पुलिस को बताया कि जब वह फिर से अपनी पत्नी से मिलने के लिए अस्पताल के कमरे में पहुंचा तो उसकी दादी सास ने कहा कि वह या तो यहां से चला जा कहीं जाकर मर जा। यह ताने सुनने के बाद उसका बेटा फिर से Karnal Kalpana Chawla Medical College की तीसरी मंजिल पर पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल रजत को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।

चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती होने के बाद भी उसके बेटे की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद वह फिर से रजत को उपचार के लिए 6 अगस्त को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां पर उपचार के दौरान 7 अगस्त की सुबह उसके बेटे की मौत हो गई। इंद्रजीत ने karnal police को बताया कि उसका बेटा उसकी पत्नी और ससुराल वालों के तानों से तंग आकर मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था और अस्पताल में उसके दादी सास के थानों ने तो उसके जीने की इच्छा को ही मार दिया जिसकी वजह से उसने Karnal Kalpana Chawla Medical College की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer