Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi SP ने किया हांसी बाढ़ ग्रस्त एरिया का दौरा, आपदा से निपटने के लिए आम लोगों के साथ खड़ी है पुलिस

0 minutes, 8 seconds Read

Hansi SP Amit Yashvardhan visit flood area

Hansi News : हांसी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र में उत्पन्न जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए Hansi SP अमित यशवर्धन  निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने जलभराव क्षेत्रो का निरीक्षण किया तथा प्रशासनिक अधिकारियों को मौके की स्थिति से अवगत कराते हुए जलभराव की समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरीक्षण के दौरान Hansi SP ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जल निकासी की व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को असुविधा ना हो। उन्होंने कहा कि यह समय है जब प्रशासन और पुलिस को मिलकर जनसेवा की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

 

Hansi SP ने कहा : हर आपदा के समय नागरिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है हांसी पुलिस

Hansi SP ने किया हांसी बाढ़ ग्रस्त एरिया का दौरा, आपदा से निपटने के लिए आम लोगों के साथ खड़ी है पुलिस
हांसी बाढ़ ग्रस्त एरिया का निरीक्षण करते हांसी पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन।

हांसी पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था पर निगरानी बनाए रखने, संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा पुलिस बल को पूरी तत्परता से तैनात रखने के भी निर्देश दिए। Hansi SP ने स्पष्ट रूप से कहा कि “हांसी पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर आपदा और संकट की घड़ी में नागरिकों के साथ खड़ी रहने के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने संबंधित थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों में तुरंत गश्त बढ़ाई जाए तथा लोगों की सुरक्षा और आवागमन की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आमजन को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध हो।

 

निरीक्षण के दौरान Hansi SP ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि प्रशासन एवं पुलिस मिलकर शीघ्र स्थिति को सामान्य बनाएंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम से तुरंत संपर्क करें। “आपदा में सेवा, संकट में संबल हांसी पुलिस हर नागरिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”

 

इस दौरान उन्होंने गढ़ी, भाटोल, भाटला, चानौत इत्यादि गांव व खेतों में भारी बारिश से हुए जलभराव ग्रस्त एरिया का निरीक्षण किया और लोगों को आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।‌

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer