---Advertisement---

Barwala News : जेवरा गांव में मकान के ताले तोड़कर घुसे चोर, जेवरात व नगदी चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Barwala police action in jevra village chori

Barwala News : बरवाला क्षेत्र के गांव जेवरा में मकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोर जेवरात व नगदी चोरी करके फरार हो गए। इस मामले में बरवाला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि इस मामले में शामिल अन्य करों के बारे में भी सुराग लगाया जा सके और चोरी किए गए माल को बरामद कर सकें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Barwala क्षेत्र के गांव जेवरा में वेद प्रकाश के मकान में अज्ञात चोर घुस गए थे और उन्होंने मकान के ताले तोड़कर घर में रखें संदूक से सोने चांदी के जेवराज सहित नगदी चोरी कर ली थी। जिस समय चोर मकान में घुसे उसे समय वेद प्रकाश अपने परिवार सहित अपने बेटे के पास हिसार गया हुआ था।

 

 

 

पुलिस को दी शिकायत में वेद प्रकाश ने बताया कि 7 अगस्त को घर से जाते समय उन्होंने अपने घर के सभी दरवाजे को ठीक से लॉक किया था। जब वह 30 अगस्त को वापस हिसार से गांव आया तो उसके कमरों के ताले टूटे हुए थे। जब उसने अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखें संदूक से सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी गायब मिली। उसने तुरंत थी इसकी सूचना Barwala police को दी।  

 

गांव जेवरा में मकान से आभूषण व नकदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर

मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि वेदप्रकाश की शिकायत के आधार पर थाना बरवाला में मामला दर्ज कर कार्रवाई किया था। इस मामले में पुलिस ने चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए चोर की पहचान गांव जेवरा निवासी सुखबीर के रूप में हुई। Barwala police आरोपित से गहन पूछताछ की जा रही है। चोरीशुदा सामान की बरामदगी और वारदात में किसी अन्य की संलिप्तता की जांच के लिए आरोपित को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 

भिवानी कोर्ट में फायरिंग, पेशी पर आए युवक को मारी गोली, पीजीआई रेफर,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Barwala Hisar News: बरवाला के नजदीकी गांव की युवती लापता, दोस्त का फोन बंद, परिजनों ने जताया शक

August 28, 2026

Evening Bulletin: हरियाणा मानसून सत्र अपडेट, पटवारी-कानूनगो हड़ताल, देश प्रदेश की बड़ी खबरें

August 27, 2026

HTET 2025: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का दूसरा मौका, 30-31 अगस्त को होगी प्रक्रिया, RLV अभ्यर्थी ध्यान दें

August 27, 2026

Latest Update: घर बैठे उपलब्ध होंगी राजस्व सेवाएं, निर्धारित समय-सीमा में होगा इंतकाल का निपटारा

August 27, 2026

Latest News: रोहतक होटल में युवती की हत्या कर बॉयफ्रेंड भागा, युवक ने किया सुसाइड का प्रयास

August 27, 2026
Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

August 26, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer