Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Accident: हिसार में दर्दनाक हादसा ; कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, चालक गिरफ्तार

0 minutes, 4 seconds Read

Hisar Accident scooty rider death surya nagar overbridge

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar Accident News : हिसार के सूर्य नगर रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर तेज रफ्तार होंडा सिटी कर में बीती रात स्कूटी सवारियों को टक्कर मार दी। पर की टक्कर लगने से स्कूटी के पीछे बैठा युवक उछलकर कल से नीचे गिर गया जबकि दूसरे को करता लगा दूर तक घसीटते हुए ले गया। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतक दोनों युवक सेक्टर 14 में किराए के कमरे में एक साथ रहते थे जिनमें से एक युवक ट्रांसपोर्ट का काम करता था जबकि दूसरा गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 1:00 तेज रफ्तार होंडा सिटी कर सूर्य नगर ओवरब्रिज के ऊपर तेज रफ्तार से दौड़ रही थी कि आगे चल रही स्कूटी को देखकर कर चालक हड़बड़ा गया। इस हड़बहड़ात में कार चालक ने स्कूटी को टक्कर ( Hisar Accident ) मार दी, जिससे स्कूटी के पीछे बैठा युवक उछलकर पुल से नीचे जा गिरा जबकि स्कूटी चला रहे युवक को कार चालक दूर तक घसीटा हुआ ले गया। हादसे को अंजाम देकर होंडा सिटी कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी तो सूचना मिलते ही एचटीएम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद मृतकों के शवों की पहचान करने के प्रयास किया लेकिन देर रात होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया और कर और स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

शनिवार को मृतकों की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव पृथला निवासी मोहित और रोबिन के रूप में हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया और उससे Hisar Accident के बारे में पूछताछ करने में लगी हुई है। कर चालक की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव झांडली खुर्द निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी। बताया जा रहा है कि मोहित और रॉबिन हिसार के सेक्टर 14 में किराए के कमरे में एक साथ रहते थे और उनमें से एक युवक ट्रांसपोर्ट का काम करता था जबकि दूसरा गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा था। उधर हादसे की सूचना मिलते ही पृथला गांव में मातम कसर गया।

इस संबंध में जांच अधिकारी सी नेहरा सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि दे रात सूर्या नगर ओवरब्रिज पर कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव पृथला निवासी मोहित और रॉबिन के रूप में हुई है जो सेक्टर 14 में किराए के कमरे में रहते थे। पुलिस मृतकों के परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई करने में लगी हुई है और शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है।

जींद जिले की छात्रा ने हॉस्टल में लगाया फंदा, पुलिस जांच में जुटी,

रोडवेज बस और ट्रैक्टर की टक्कर, दो महिलाओं की मौत 25 घायल,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer