---Advertisement---

Accident : जींद कैथल रोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत, बाइक मैकेनिक की मौत

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Jind Kaithal Road Bikes Accident in kithana

Kaithal News Today : जींद कैथल रोड पर दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर होने से Accident हो गया। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। नहीं टक्कर मारने वाला दूसरा बाइक चालक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। राजौंद थाना पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत के आधार पर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैथल जिले के गांव रोहेडा निवासी नसीब ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वो और उसका चाचा मनीष किसी कार्य से पैगा गांव गए हुए थे। जब शाम को वापस किठाना आ रहे थे कि जींद कैथल मार्ग पर किठाना गांव से पहले पेट्रोल पंप के नजदीक उनकी बाईक को सामने से तेज रफ्तार व लापरवाही से चलते हुए आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मारकर Accident कर दिया। इस हादसे में वो दोनों चाचा भतीजा घायल हो गए। जिनमें से उसके चाचा मनीष के सिर व अन्य अंगों पर गहरी चोटें आने से वो खून से लथपथ हो गया।

वह राहगीरों की मदद से Accident में गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ कीजिए रेफर कर दिया। जब वह उसे चंडीगढ़ कीजिए लेकर जा रहे थे तो अंबाला के नजदीक उसके चाचा की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार एक्सीडेंट करके मौके से फरार हो गया।

किठाना Accident की सूचना मिलते ही राजौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर नसीब की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक किंठाना गांव स्थित एचडीएफसी बैंक के पास मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम करता था। जबकि इस हादसे में घायल नसीब खेती मजदूरी का काम करता है।

इस संबंध में जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि कैथल जींद रोड़ पर गांव किठाना के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत से हुए Accident में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 

हरियाणा में 20 सितंबर से इन सड़कों पर शुरू होगा निर्माण कार्य,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Murder: बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या, टोटका करने को लेकर विवाद, ईंट और रॉड से घर पर हमला

July 16, 2026

SPA Center: कैथल में स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, 6 महिलाएं काबू, एक महिला बच्चे सहित गलत काम करने आई

July 16, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer