Narnaund Kabaddi Vivad, kagsar gaon ki ghatna
Narnaund Kabaddi Vivad News : नारनौंद क्षेत्र के गांव कागसर में कबड्डी खेलते समय बच्चों के दो गुटों में विवाद हो गया। गांव के मंदिर के पास कबड्डी खेलते समय हुए विवाद में 12 वर्षीय बच्चे पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नारनौल थाना पुलिस में शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कागसर निवासी इन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पांच बच्चे हैं और वो खेती बाड़ी का काम करता है। उसका बेटा 12 वर्षीय कुनाल कबड्डी खेलता है और हर रोज की तरह 17 सितंबर को गांव के शिव मंदिर में कबड्डी खेलने के लिए गया था। खेलते समय कुनाल और मयंक में झगड़ा ( Kabaddi Vivad ) हो गया। इस दौरान मयंक का भाई जतिन अपने दादा जिले सिंह को भी मौके पर बुला लाया।
इंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब कुनाल मंदिर के पास खेल मैदान से घर लौट रहा था तो मयंक के परिजन जिले सिंह व अन्य ने Kabaddi Vivad को लेकर उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने कुनाल पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। तेजधार हथियार से किया गया वार कुनाल के सिर में लगने से वो लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
इंद्र सिंह ने बताया कि किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना उनको दी तो सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। Kabaddi Vivad में किए गए हमले में घायल बच्चे को तुरंत नारनौंद के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में हिसार के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। नारनौंद थाना पुलिस ने जिले सिंह, उसकी पत्नी बिमला और पुत्रवधु राजपति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।












