---Advertisement---

Hansi Suicide News : हांसी में भतीजी की शादी में चाचा मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली, उमरा गांव की घटना

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Hansi Suicide Umra bhateeji shadi chacha death

Hansi Suicide News : हिसार जिले के हांसी क्षेत्र के गांव उम्र में एक व्यक्ति ने अज्ञात परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस समय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाया उसे समय घर में उसकी भतीजी की बारात आनी थी। उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। जिससे उनके घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। Sadar police station Hansi ने इस मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस नंबर तक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मिली जानकारी के मुताबिक गांव उमरा निवासी करीब 58 वर्षीय उम्र जंगबहादुर खेती-बाड़ी का काम करता था और वह तीन बच्चों का पिता था। शुक्रवार को जंग बहादुर के भाई की बेटी की शादी थी और जंगबहादुर किसी काम से खेत में गया हुआ था कि अचानक उसके वहां पर तबियत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि खेत में जंगबहादुर कोई काम होने की बात करके खेत में बने कमरे में चला गया और वहां पर खेत में प्रयोग होने वाली कीटनाशक निगल ली। जिससे उसकी हालत खराब हुई तो परिजनों को इस बात का पता चला। ( Hisar Suicide News )

 

परिजन उसे तुरंत ही गंभीर अवस्था में हांसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे जहां पर उपचार के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। सुसाइड की सूचना मिलते ही हंसी सदर थाना पुलिस से जांच अधिकारी मुनिश कुमार मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल की मौर्चरी में रखवा दिया। शनिवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। ( Umra village Suicide News )

 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक जंग बहादुर नशा करने का आदि था और खेती बड़ी करके ही अपने परिवार का गुजारा चल रहा था। जिस समय घर से खेत में काम करने के लिए गया था उसे समय भी वह नशा किए हुए था और उसने नशे की हालत में ही खेत में कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी दो बेटों और एक बेटी को छोड़कर गया है उसके सभी बच्चे अविवाहित हैं। लेकिन परिजनों का कहना है कि नशे का आदि होने के बावजूद भी जंग बहादुर कार्य खुद ही करके अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रहा था। ( Hisar News Today )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer