Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana CM Action से ठेकेदारों और अधिकारियों में हड़कंप, इंफ्रास्ट्रक्चर सामग्री से समझौता बर्दाश्त नहीं

0 minutes, 4 seconds Read

Haryana CM Action, lakhan Majra incident

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana CM Action : हरियाणा के विकास परियोजना में उपयोग होने वाली सामग्री की क्वालिटी से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी की बैठक में सख्त चेतावनी देते हुए कहे।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के दो खिलाड़ियों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सभी खेल परिसरों में उपकरणों के त्वरित निरीक्षण और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित परिवारों को तुरंत वित्तीय 5-5 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।

 

 

आपको बता दें कि रोहतक जिले के लखन माजरा में प्रैक्टिस करते समय बास्केटबॉल के मैदान में लगाया गया पोल टूट कर खिलाड़ियों पर गिर गया था। जिसमें दो खिलाड़ियों की मौत हो गई थी। इस मामले में सरकार की काफी किरकिरी हो रही है कि जिस प्रदेश के खिलाड़ी मेडलों की झड़ी लग रहे हैं। उसे प्रदेश में खिलाड़ियों के अभ्यास करने के लिए स्टेडियम में लापरवाही बरती जा रही है जिससे उनकी जान को हर समय खतरा रहता है।

 

लखन माजरा हादसे के बाद काफी गांव के खिलाड़ियों ने भी अपने-अपने गांव की खेल सुविधाओं को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है और उन पर सवाल खड़े किए हैं। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस मामले में दोषियों पर क्या कार्रवाई करते हुए छाप छोड़ते हैं और उनका यह एक्शन कितने दिनों तक चलता है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer