Ladai jhagada in Fatehabad Bhattu News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भट्टू कलां मैं एक व्यक्ति के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए उस पर हमला करने के मामला सामने आया है। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए पहले फतेहाबाद और फिर हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में भट्टू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। ( Bhattu News )
फतेहाबाद CIA Police Officer बनकर फैक्ट्री संचालक से ठगी, आरोपी को काबू

थाना भट्टू कलां प्रभारी उपनिरीक्षक राधे श्याम ने बताया कि मामला जयदेव पुत्र फकीरचंद निवासी डिंग मंडी के बयान पर दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका बड़ा भाई जयभगवान सौलंकी पाइप फैक्ट्री भट्टू कलां में कार्यरत था। 28/29 अक्तूबर 2025 की रात उसे सूचना मिली कि जयभगवान को चोटें लगी हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने होश में आने पर बताया कि उसे लाल सिंह निवासी बनवाली और उसके साथियों ने अपने घर बुलाकर गंभीर रूप से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। ( Fatehabad Bhattu News )
हिसार में सब इंस्पेक्टर की पीट-पीटकर हत्या, गाड़ी छोड़कर भागे बदमाश, गली में हुड़दंग करने से रोकने पर मर्डर
घायल को पहले सरकारी अस्पताल भट्टू कलां, फिर फतेहाबाद अस्पताल, और बाद में MAMC अग्रोहा में उपचार के लिए रेफर किया गया। बाद में उसे OURS मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल हिसार में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस संबंध में मुकदमा संख्या 227 दिनांक 03.11.2025 धारा 115(2), 117(2), 190, 191(2) BNS के तहत थाना भट्टू कलां में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच के दौरान तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान (1) कालू राम उर्फ सतपाल पुत्र – निवासी पन्नीवाला मोटा, जिला सिरसा (2) विष्णु पुत्र सोहनलाल पुत्र डूंगरराम निवासी पन्नीवाला मोटा, जिला सिरसा और (3) लाल सिंह उर्फ लाला पुत्र रामकुमार निवासी बनवाली के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच की जा रही है।
सिरसा में फर्जी सरकारी कार्यालय का भंडाफोड़, युवक कर रहा था लोगों से फ्रॉड
हरियाणा न्यूज अब तक पहुंचा धोखाधड़ी करने वाले के गांव
खंगाली आज तक की कुंडली, क्या पुलिस दिला पाएगी पीड़ितों को न्याय













