Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार कैंट के पास हाइवे पर हादसा : करीब एक दर्जन वाहन आपस में टकराए, NH 9 Road Accident

0 minutes, 7 seconds Read

Hisar cannt NH 9 Road Accident News

Latest News Hisar : हिसार दिल्ली नेशनल हाईवे पर हिसार कैंट के पास घणे कोहरे की वजह से करीब एक दर्जन गाड़ियों का भयंकर एक्सीडेंट ( NH 9 Road Accident ) हो गया। इस हादसे में गाड़ियों में सवार लोग घायल हो गए। घायलों को सेना के डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद हिसार के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

सोमवार की सुबह करीब 7 बजे हिसार दिल्ली नेशनल हाईवे पर हिसार कैंट के पास एक गाजरों से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जैसे ही ट्रक पलटा तो पीछे से आ रही एक पिकअप गाड़ी इससे टकरा गई और उसके बाद से थार गाड़ी उसमें जा ( NH 9 Accident ) लगी। ऐसे करते-करते करीब एक दर्जन साधन आपस में भिड़ गए और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। हिसार कैंट के पास मौजूद सेना के जवानों और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

 

हादसे की सूचना पुलिस और सेना के अस्पताल में दी गई। जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंची तब तक सेना के डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और एंबुलेंस आने पर उन्हें हिसार के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब एक दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन गनीमत यह रही कि इस हादसे में जनहानि होने से बच गई।

नेशनल हाईवे 9 पर हुए इस भयानक सड़क हादसे ( NH 9 Road Accident Hisar ) की सूचना मिलते ही हिसार पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को एक साइड में करके यातायात को दुरुस्त करवाया। हिसार पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वह ढूंढ के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें और अपनी खुद की गाड़ी कोई इमरजेंसी होने पर ही बाहर निकालें।

 

पुलिस अधीक्षक ने अपील की है कि जब भी ढूंढ के मौसम में गाड़ी लेकर सड़क पर चलें तो गाड़ी की स्पीड पर नियंत्रण रखें। वाहन चालक अपनी गाड़ी पर रिफ्लेक्टर इंडिकेटर और लाइटों का उचित प्रयोग करें। ताकि आगे पीछे चलने वाले वाहन चालकों को भी दूसरी गाड़ी का पता चल सके कि वह उसे कितनी दूरी पर है और वह इस दूरी पर अपनी गाड़ी को कंट्रोल कर सकता है।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer