Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार में दो रोड़वेज बसों सहित पांच वाहनों की टक्कर : कोहरे में नया फ्लाइट शैडयूल जारी – Bus Accident

0 minutes, 9 seconds Read

Hisar roadways bus accident, flight schedule Hisar

Hisar Bus Accident : हरियाणा में इस सीजन की पहली धुंध रविवार को शुरू हो गई। कोहरा छाया होने के कारण विजिबिलिटी कई इलाकों में 10 मीटर तो कहीं 5 मीटर दूर का भी दिखाई नहीं दे रहा।  हिसार में रविवार की सुबह ज्यादा धुंध की वजह से दो रोडवेज बसों की अलग-अलग सहित पांच वाहनों की टक्कर हो गई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं धुंध की वजह से हिसार दिल्ली फ्लाइट को अगले आदेशों तक रद्द कर दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर रोड़वेज बस ट्रक से टकराई हुई।

हरियाणा में अब तक सर्दी के मौसम में धुंध से वाहन चालकों को राहत मिली हुई थी लेकिन शनिवार को मौसम में आए परिवर्तन से रविवार सुबह ही घना कोहरा छाया हुआ मिला। मौसम विभाग ने भी हरियाणा में धुंध का अलर्ट जारी किया हुआ है। रविवार की सुबह हरियाणा के करीब 11 जिलों में धुंध छाई हुई है। जिसकी वजह से विजिबिलिटी घट कर मुश्किल से 10 मीटर रह गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो हाल ओर भी बुरा बना हुआ है। ( Hisar Accident News Today )

 

हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर रोड़वेज बस की कार से टक्कर।

हिसार में रविवार की सुबह जब लोग बिस्तर से उठे तो बाहर घना कोहरा छाया हुआ था। हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित गांव धिकताना मोड़ पर स्थित मलिक टोयोटा शोरूम के पास कैथल से हिसार आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ट्रक से टकरा गई। इसके पीछे-पीछे आ रही दूसरी रोडवेज की ही बस एक ऑटो कार से जा टकराई। वाहनों के सफेद कम होने के कारण इस हादसे में बसों में सवारी यात्रियों की जान बाल बाल बच गई। लेकिन इनकी चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ( Latest News Hisar )

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बसों में 100 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे थे। वहीं मारुति कार में भी सवार लोग सुरक्षित बच गए। लेकिन एक बाइक सवार इनकी चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नेशनल हाईवे 52 पर पांच वाहन आपस में टकराने से हादसा हो गया है।

हिसार एयरपोर्ट से फ्लाइटें कैंसिल, नया फ्लाइट विंटर शैडयूल जारी

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार।

डीजीसीए ने हिसार एयरपोर्ट से उड़ान भरने और आने वाली फ्लाइटों का नया विंटर शैडयूल जारी किया है। धुंध की वजह से यह शैडयूल एक महीने के लिए जारी किया गया है। इस दौरान हिसार से दिल्ली, दिल्ली से हिसार की फ्लाइट एक महीने तक कैंसिल रहेंगी। वहीं हिसार से अयोध्या, अयोध्या से हिसार फ्लाइट सप्ताह में केवल एक दिन ही आएगी और जाएगी।

तीन दिन हिसार एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगी फ्लाइट

डीजीसीए के आदेशों के मुताबिक हिसार एयरपोर्ट से शुक्रवार, शनिवार और रविवार को छोड़कर किसी भी दिन 15 जनवरी तक कोई भी फ्लाइट ना ही तो उड़ान भरेगी और ना ही यहां पर कोई फ्लाइट बाहर से आएगी। यह निर्णय आगामी दिनों में पड़ने वाले कोहरे की वजह से लिया गया है।  हिसार एयरपोर्ट से फ्लाइटों के नए शेड्यूल से सर्दी की छुट्टियों में हवाई सेवाओं का मजा लेने वाले यात्रियों का मजा किरकिरा कर दिया है।

 

पिछले वर्ष भी धुंध के शुरुआती दौर में ही हरियाणा रोडवेज बस की हिसार जिले के नारनौंद हांसी रोड पर माजरा प्याऊ के पास ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। जिसके बाद हरियाणा में कई दर्दनाक सड़क हादसे हुए।

 

 

हिसार-हांसी पुलिस ने जारी की ट्रेफिक एडवाइजरी

हिसार पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन।

हिसार-हांसी पुलिस ने कोहरे को देखते हुए ट्रेफिक एडवाइजरी जारी की है। ट्रेफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि धुंध के मौसम में वाहन चालक अपनी गति पर नियंत्रण रखें और एक दूसरे वहां से उचित दूरी पर ही चलाएं ताकि समय रहते अपने वहां पर काबू पाया जा सके। पुलिस प्रशासन ने पहले ही वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगा दिए थे ताकि कोहरे के दौरान हादसों में कमी लाई जा सके।

 

हांसी पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए।

हांसी पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन व हिसार पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना जरूरी कार्य के धुंध के मौसम में घरों से ना निकले। इस दौरान अपने निजी वाहनों का प्रयोग कम से कम करें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करके अपने आप को सुरक्षित रखें। उन्होंने वहां चला कौन से अपील की है कि वह अपने-अपने वाहनों पर फोग लाइट जरूर लगाए और समय के मुताबिक इंडिकेटर का प्रयोग अवश्य करें।

 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों गांव में काफी लोग सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कर देते हैं या प्रयोग न होने वाले साधनों को भी सड़क किनारे लगा देते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ढूंढ को देखते हुए वह अपने साधनों को सड़क से दूर खड़ा करें। अगर कहीं भी सड़क किनारे बिना किसी ठोस वजह के किसी का वाहन या साधन खड़ा मिला तो उसके चालक और वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस ने वाहन चालकों के लिए हिदायत जारी करते हो कहां की कोई भी वाहन चालक अपने वाहन को सड़क पर चढ़ते समय आगे पीछे ध्यान रखकर ही आगे बढ़े। कई बार देखने में आता है कि ट्रक ड्राइवर ढाबे पर खाना खाने के बाद जब वह अपनी गाड़ी को सड़क पर ले जाते हैं तो धुंध में दिखाई ना देने की वजह से हादसे का शिकार खुद तो होते ही हैं साथ ही सड़क पर अपनी साइड में चल रहे वाहन चालक भी इनकी चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer