Verification: eefe237ed2c24d7f

Adampur News: कुड़े में आग लगाने को लेकर विवाद; दुकान में घुसकर हमला, पिता-पुत्र नामजद

0 minutes, 4 seconds Read

Adampur News: Dispute over setting fire to garbage        

Adampur News : आदमपुर की बोगा मंडी में दो दुकानदारों के बीच कुड़े में आग लगाने को लेकर झगड़ा हो गया। दुकानदार पिता-पुत्र द्वारा दुकान में घुसकर गाली गलौच व तेजधार हथियार लेकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को दी शिकायत में सिरसा के गांव मौचीवाली निवासी पंकज ने बताया कि उसकी बोगा मंडी में प्लास्टिक के सामान की दुकान है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान में साफ-सफाई करने बाद दुकान के सामने कचरा जला रहा था।

दुकान में घुसकर तेजधार हथियार से हमला

उसी समय राजकुमार मौके पर आया और उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। कहने लगा की यहां कचरा क्यों जलाया है। फिर उसने अपने लड़के अमन को मौके पर बुला लिया। अमन के हाथ में तेजधार हथियार चाकू था। अमन व राजकुमार ने उसकी दुकान में घुसकर हमला कर दिया तो बीच. बचाव करने के लिए उसका साथी डिंग निवासी विनोद मौके पर आ गया।

शोर सुनकर पहुंचे अस्पताल के दुकानदार

आरोप है कि राजकुमार व अमन ने दोनों के साथ मार पिटाई कर चाकू मारने की कोशिश की। शोर सुनकर पड़ोसी दुकानदार भी मौके पर आ गए और बीच-बचाव किया। पुलिस में पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर दोनों पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer