---Advertisement---

Bhuna News: भूना में अवैध शराब निकालने का भंडाफोड़; शराब निकालने और तस्करी का बड़ा खुलासा

Follow Us
---Advertisement---

Fatehabad Bhuna News in Hindi

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


Bhuna News : भूना पुलिस ने नाजायज शराब निकालने और तस्करी के मामले में छापेमारी कर मुख्य आरोपी को नहला गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने खुलासा किया है। पुलिस अन्य आरोपितों को पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


थाना भूना के प्रभारी उप-निरीक्षक औमप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम को मुखबरी मिली थी कि गांव नहला में कुछ व्यक्ति भट्टी लगाकर नाजायज शराब तैयार कर रहे हैं। मौके पर छापा मारकर मौके से करीब 100 लीटर लाहन, 30 बोतल नाजायज शराब, गैस सिलेंडर, बर्नर, पाइप और अन्य उपकरण मिले।


जिस पर थाना हजा में मामला 379/25 धारा एक्साईज एक्ट में दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था । अब इसी मामले में सहआरोपी सुलतान सिंह उर्फ लीलुराम निवासी नहला को गिरफ्तार किया गया है और उसे ज्यूडिशियल कस्टडी भेजा गया। भूना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer