---Advertisement---

Narnaund News: माजरा गांव में लगी आग; पशु झुलसे, बाल-बाल बचा परिवार, घरेलू सामान जलकर राख

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Hansi Narnaund News: Majra gaon me lagi Aag       

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Narnaund News : हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव माजरा में अज्ञात परिस्थितियों में एक मकान में आग लगा गई। आग की चपेट में आने से दुधारू पशु बुरी तरह से झुलस गए, वहीं घर के अंदर रखा सामान भी जलकर राख हो गया। अगर ग्रामीणों ने समय रहते घर के सदस्यों और पशुओं को बाहर नहीं निकाला होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

माजरा गांव के रहने वाले संदीप ने बताया कि शुक्रवार रात को घर के सभी सदस्य घर के अंदर काम पर लगे हुए थे। उन्होंने अपने दुधारू पशुओं सहित अन्य पशुओं को भी घर के अंदर कमरे में सर्दी से बचाने के लिए बांधा हुआ था। रात करीब 8 बजे घर में अचानक आग लगा गई। घर में आग लगी देख आसपास के लोग भी वहां पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके।

 

ग्रामीण संदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने तुरंत ही घर में मौजूद सभी सदस्यों को बाहर निकाला और ग्रामीणों की मदद से घर के अंदर बंधे पशुओं को बाहर निकाला। साथ ही आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और डायल 112 पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

 

 

संदीप ने बताया कि जब तक ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया तब तक उसके घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं आग की लपटें लगने से उसके दुधारू पशु बुरी तरह से झुलस गए। पशु चिकित्सकों द्वारा उसके पशुओं का उपचार किया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग की है। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला कि आग कैसे लगी थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026
Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप

August 1, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026
Narnaund News: लोहारी राघो में जलघर पर लगा ताला खोला, ग्रामीणों का धरना खत्म, जाने किसके आश्वासन पर शांत हुआ ग्रामीणों का गुस्सा

Narnaund News: लोहारी राघो में जलघर पर लगा ताला खोला, ग्रामीणों का धरना खत्म, जाने किसके आश्वासन पर शांत हुआ ग्रामीणों का गुस्सा

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer