---Advertisement---

Breaking News Haryana: नारनौंद में बड़ा खुलासा; आदतन चोर सहित 2 गिरफ्तार,

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Breaking News Haryana: khet bijali Chori Narnaund   

Breaking News Haryana : हांसी पुलिस ने नारनौंद क्षेत्र में चोरी करने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस पूछताछ में चोर ने खेतों से तार चोरी की अनेक वारदातें कबूल की हैं। पुलिस ने दोनों चोरों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान चोरी की कई वारदातों का ओर भी खुलासा हो सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारनौंद में चोर गिरोह का पर्दाफाश: खेतों से तार चोरी की अनेक वारदातें कबूल

नारनौंद क्षेत्र में बढ़ रही खेतों से बिजली तार चोरी और बिजली उपकरण के मामले में पुलिस द्वारा गठित की गई टीम ने एक आदतन चोर सहित उससे तांबा चोरी करने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। ‌पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इस चोर गिरोह की पहचान हांसी जिले के गांव माढ़ा निवासी पवन के रूप में हुई। जबकि इससे तांबा चोरी करने वाले कबड्डी की पहचान जींद जिले के गांव अमरहेड़ी निवासी प्रवीण के रूप में हुई। ‌

नारनौंद पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में खेतों से तांबा तार चोरी करने वाले पवन ने बताया कि उसने नारनौंद, बुडाना, राखी खास , भैणी अमीरपुर सहित आसपास के कई गांव के खेतों से बिजली के तार काटकर घटनास्थल पर ही प्लास्टिक को जलाकर उनसे तांबा निकाला है। बिजली के तारों से तांबा निकालने के बाद वह घर पर आ जाता था और काफी मात्रा में तांबा इकट्ठा होने पर कबड्डी प्रवीण को सूचित करता था इसके बाद प्रवीण अपनी गाड़ी लेकर उसे सितंबर खरीदने के लिए उसके पास पहुंच जाता था।

 

पवन ने खुलासा करते हुए बताया कि प्रवीण को काफी मात्रा में चोरी किया गया तांबा बेच चुका है। नारनौल पुलिस द्वारा गठित की गई टीम ने कुख्यात कर पवन को नारनौंद नहर के पास से दबोचने में सफलता हासिल की और उसके निशान दही पर अमरहेड़ी निवासी कबड्डी प्रवीण को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

 

इस संबंध में डीएसपी देवेंद्र नैन ने बताया कि खेतों से केवल चोरी कर उनसे तांबा निकल कर बेचने के मामले में एक कुख्यात चोर माढ़ा निवासी पवन और जींद जिले के अमरहेड़ी निवासी कबड्डी प्रवीण को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ है। दोनों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है पुलिस रिमांड के दौरान चोरी की गई घटनाओं के निशानदेही करवाई जाएगी। इसके अलावा चोरी किया गया तांबा और गाड़ी को बरामद किया जाएगा।

 

गौरतलब है कि नारनौंद क्षेत्र के कई गांव से बिजली केबल और अन्य बिजली उपकरण चोरी की शिकायत मिल रही थी।  गांव भैणी अमीरपुर निवासी सोनू ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके खेत में बने फार्म हाउस से इनवर्टर बैटरी चोरी हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। खेतों से केवल और बिजली उपकरण चोरी करने के मामलों की गंभीरता को देखते हुए हांसी पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने एक विशेष टीम का गठन किया था और इस टीम ने तकनीक की सहायता और अपने गुप्त सूत्रों से चोरों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026
Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

Hansi News: पीपला पुल के पास दर्दनाक हादसा, ननंद की कोथली देने आ रही महिला की मौत, पति और दो बच्चे घायल

August 2, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप

August 1, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer