Fatehabad Crime News: Two arrested with huge quantity of drugs
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Fatehabad Crime News: फतेहाबाद पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल (एएनसी सेल) फतेहाबाद ने नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली दवाओं सहित दो नशा तस्करों को काबू किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
300 नशीली गोलियां व कैप्सूल (टेपेंटाडोल, प्रेगाबालिन व क्लोरडायजेपॉक्साइड) बरामद
एएनसी सेल फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र ने बताया कि दिनांक 09.02.2026 को एएनसी सेल की टीम द्वारा सिरसा रोड बाईपास, फतेहाबाद पर नाकाबंदी के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 05 पत्ते क्लोरडायजेपॉक्साइड व ट्राइफ्लूओपेराजीन टैबलेट्स (कुल 50 गोलियां), 10 पत्ते टेपेंटाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट्स 100 एमजी (कुल 100 गोलियां) तथा 10 पत्ते प्रेगाबालिन कैप्सूल (कुल 150 कैप्सूल) बरामद किए गए।

बरामद नशीली गोलियां व कैप्सूल एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कॉमर्शियल मात्रा में आती हैं। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी की गई तथा नशीले पदार्थों को सील कर पुलिस कब्जे में लिया गया। इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में मुकदमा संख्या 56 दिनांक 09.02.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 22ए/61/85 में मामला दर्ज कर जांच जारी है।













