Karnal News: bike Chori case; Haryana Crime Update
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Karnal News : करनाल से मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला चोर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस पूछताछ में बाइक चोर ने कई खुलासे किए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करनाल शहर से चोरी की गई दो बाइक बरामद की है और उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
करनाल पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ इंचार्ज निरीक्षक इंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। ( Karnal Bike Chori News )
मामले में सहायक उप निरीक्षक सुरेश देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी धीरज पुत्र सतीश कुमार निवासी शास्त्री नगर करनाल नई अनाज मंडी करनाल से काबू किया गया। व आरोपी के कब्जे से चोरी शुदा दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी द्वारा जिला करनाल के थाना शहर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था। ( Karnal Crime News )
इस संबंध में एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ इंचार्ज निरीक्षक इंद्र सिंह ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हे जिला जेल भेज दिया गया है।
करनाल के ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें













