Verification: eefe237ed2c24d7f

Breaking News: करनाल में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, पांच बदमाश काबू, पूछताछ में ब़ड़ा खुलासा

0 minutes, 9 seconds Read

illegal weapons was recovered in Karnal breaking news

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


Karnal Breaking News : सीआईए-1 करनाल पुलिस अवैध हथियारों की बड़ी खेप सहित पांच बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से आठ अवैध पिस्तौल और 30 दिन डकार तो सहित एक कार बरामद की है। पुलिस पूछताछ के बाद बदमाशों को अदालत में पेश कर पुलिस निर्माण पर लिया जाएगा ताकि हथियार सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

08 अवैध पिस्तौल, 30 जिंदा कारतूस व एक कार बरामद – करनाल पुलिस

CIA Police Karnal टीम ने इंचार्ज निरीक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में विश्वसनीय सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से 08 अवैध पिस्तौल, 30 जिंदा कारतूस तथा एक सिलेरियो कार बरामद की गई है।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस संबंध में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना मधुबन, जिला करनाल में fir पंजीकृत की गई है।

 

अवैध हथियारों सहित पकड़े गए आरोपियों की पहचान

अवैध हथियारों सहित पकड़े गए आरोपियों की पहचान पवन उर्फ पोन्ना पुत्र खुशीराम निवासी वार्ड नंबर-02, रेलवे रोड, कलानौर, थाना कलानौर, जिला रोहतक। जतिन पुत्र राजेंद्र निवासी वार्ड नंबर-01, बाबा कॉलोनी, कलानौर, थाना कलानौर, जिला रोहतक,राहुल पुत्र विजय कुमार निवासी वार्ड नंबर-07, संत कॉलोनी, खरखौदा, थाना खरखौदा, जिला सोनीपत,नवदीप पुत्र भूपेंद्र निवासी शहर मालपुर, थाना बापौली, जिला पानीपत,कपिल पुत्र करतार निवासी शहर मालपुर, थाना बापौली, जिला पानीपत के रूप में हुई है। ( Haryana News Today )

 

सिलेरियो कार से 8 अवैध पिस्तौल व 30 जिंदा कारतूस बरामद


सीआईए-1 की टीम ने आरोपियों के कब्जे से 08 अवैध पिस्तौल, 30 जिंदा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त एक सिलेरियो कार बरामद की है, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि सीआईए-1 की टीम ने दिनांक 29 जून 2026 को रिंग रोड, गांव कुटेल, करनाल के पास नाकाबंदी एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया। आवश्यक पूछताछ एवं कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत आरोपियों को विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया।

हथियार तस्करी नेटवर्क के तार जोड़ने में लगी पुलिस


प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपी पवन उर्फ पोन्ना के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज हैं और अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अवैध हथियारों के स्रोत, सप्लाई चेन, खरीद-फरोख्त में संलिप्त अन्य व्यक्तियों तथा इससे जुड़े नेटवर्क सहित अन्य मामलों का खुलासा किया जा सके। मामले में गहनता से जांच की जा रही जारी है।

 

भारी मात्रा में अफीम सहित तस्कर काबू,

बिजली किल्लत को लेकर बिजली निगम कार्यालय पर प्रदर्शन,

संत रामपाल ने शुरू की अनौखी पहल,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer