---Advertisement---

Scheme: पक्षी आवास योजना; सेवा और संवेदना का सुंदर प्रयास,

Follow Us
---Advertisement---

Bird Housing Scheme

अबतक हरियाणा न्यूज, सुनील कोहाड़: सोनीपत जिले के धनाना गाँव स्थित सतलोक आश्रम में पक्षी आवास योजना ( Bird Housing Scheme )  एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ पर जनक खाप परिवार के सदस्य मनोज पुत्र संत रामपाल महाराज को पक्षियों के घोसले से सम्मानित किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सतलोक आश्रम धनाना के संचालक संत रामपाल महाराज ने भी इस नेक पहल की प्रशंसा करते हुए इसे और व्यापक स्तर पर इसे आगे बढ़ाने के लिए अपने अनुयायियों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति और जीव-जंतुओं की सेवा ही मानवता की सच्ची सेवा है।

 

बबला प्रधान एवं उनके साथी मोहित पहल ने संकल्प लिया है कि आने वाले समय में “पक्षी आवास योजना” के अंतर्गत हजारों की संख्या में घोंसले लगाकर पक्षियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान किया जाएगा। बढ़ते शहरीकरण और पेड़ों की कमी के कारण पक्षियों के सामने आवास का संकट खड़ा हो रहा है। ऐसे में यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का एक अनुकरणीय उदाहरण है।

इस अवसर पर जनक खाप के प्रधान उमेद सिंह कोहाड़, उपप्रधान सतीश सरपंच, बलजीत फौजी, युद्धवीर दास, सोमबीर सिंह, मनोज सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और इस पुनीत कार्य की सराहना की।

🌱 आओ मिलकर प्रकृति का ऋण चुकाएँ,
पक्षियों को भी पक्षी आवास योजना के तहत उनका घर दिलाएँ।
एक घोंसला हम लगाएँगे,
हजारों जीवन मुस्कुराएँगे। 🐦💚

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer