---Advertisement---

भीषण सड़क हादसा : सिरसा में स्कूल बस और पिकअप की टक्कर; ड्राइवर की मौत, बाल-बाल बचे छात्र

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

सिरसा में भीषण सड़क हादसा: स्कूल बस और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर में चालक की मौत  

Sirsa News Today : सिरसा जिले के कालांवाली-रोड़ी रोड पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। निजी स्कूल बस और पिकअप के बीच आमने-सामने टक्कर में पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि स्कूल बस ड्राइवर सहित दो लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी 26 बच्चे बाल-बाल बच गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Sirsa Kalawali school bus pickup accident news    

मिली जानकारी के मुताबिक कालांवाली-रोड़ी रोड़ पर गांव तिलोकेवाला स्थित पेट्रोल पंप के पास प्राइवेट स्कूल बस और पिकअप गाड़ी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। उस समय स्कूल बस कालांवाली से 26 बच्चों को लेकर तिलोकेवाला के स्कूल जा रही थी। इसी दौरान रतिया से सरदूलगढ़ होकर कालांवाली की ओर आ रही पिकअप ने सामने से एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की और सीधे स्कूल बस से टक्कर हो गई।



टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पिकअप ड्राइवर की पहचान फतेहाबाद के गांव हम्जापुर निवासी राजकुमार के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप में सवार कंडक्टर मग्घर सिंह घायल हो गए, जबकि स्कूल बस ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया‌।

स्कूल बस और पिकअप गाड़ी के बीच टक्कर छात्रों में मची चीख-पुकार

स्कूल बस और पिकअप गाड़ी के बीच टक्कर होते हैं स्कूल बस में सवार छात्रों में चीख पुकार मच गई। राहगीर मुख्य पर पहुंचे और स्कूल बस में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल वहीं घायलों का उपचार के लिए अस्पताल पंचायत और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच जारी है।

बेटी की शादी तय करने से पहले मौत

मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजकुमार मंगलवार को अपनी बेटी की शादी तय करने के लिए डबवाली जाने वाले थे। पिछले काफी समय से उसके घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी लेकिन किसी को नहीं पता था कि राजकुमार का यह सपना सपना ही रह जाएगा। बेटी की शादी तय करने से पहले ही उसकी सिरसा में हुए भीषण सड़क हादसा हो गया और उसमें राजकुमार की मौत हो जाएगी। हादसे की सूचना मिलते ही उसके गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

मानसून सत्र 2026: संसद में महंगाई, घग्गर बेल्ट में कैंसर और सिरसा के मुद्दे उठाएंगी कुमारी सैलजा

July 20, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

डबवाली में महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोर गिरोह की 8 महिलाएं गिरफ्तार, तेजधार हथियार बरामद

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

हरियाणा में तेज आंधी के साथ बारिश, हिसार में महिला पर होल्डिंग गिरा, ट्रैक्टर पर पेड़ गिरने से युवक की मौत, सिरसा से सोनीपत तक तबाही का मंजर

July 13, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer