---Advertisement---

Black marketing: जींद नरवाना में छापेमारी; घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का पर्दाफाश

Follow Us
---Advertisement---

Black marketing of domestic gas cylinders in Jind News Today     

Jind News Today: भारत में घरेलू गैस की किल्लत लगातार बढ़ने लगी है। गैस एजेंसी के बाहर और सप्लाई वाली जगह पर घरेलू गैस लेने वाले उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इसके साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खेल भी शुरू हो गया है। जींद और नरवाना पुलिस ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी ( Black marketing ) को रोकने के लिए छापेमारी कर दो लोगों को अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने के मामले में पकड़ने में सफलता हासिल की है। ‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर नकेल

जींद थाना सदर जींद व पुलिस चौकी सी.एस.आर.यू की टीम द्वारा फूड एंड सप्लाई विभाग के साथ मिलकर एक संयुक्त कार्रवाई की गई। इसके अलावा शहर थाना पुलिस ने नरवाना में छापेमारी कर एक व्यक्ति को पवित्र कैसे घरेलू गैस सिलेंडर रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 

 

गैस सिलेंडरों की किल्लत से निपटने के लिए छापेमारी 

थाना सदर जींद के प्रभारी पीएसआई मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी सी.एस.आर.यू की टीम महिला उप निरीक्षक राजेश कुमारी के नेतृत्व में फूड एंड सप्लाई विभाग के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम दौराने गश्त पड़ताल थी इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि सुरेन्द्र उर्फ बॉडर वासी गांव बिशनपुरा अपने मकान के पास खाली प्लॉट में बने कमरे के पीछे अलग-अलग कंपनियों के गैस सिलेंडरों को अवैध रूप से एकत्रित कर उनमें गैस भरकर सप्लाई करने का कार्य कर रहा है। ( Latest News Jind Haryana

 

 

Jind gas cylinder black marketing


सूचना को विश्वशनीय मानते हुए पुलिस टीम व फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम सुरेन्द्र उर्फ बोडर वासी गांव बिशनपुरा बताया। मौके की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 5 गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें सभी सिलेंडर भरे हुए पाए गए। इसके अलावा मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा (लगभग 100 किलोग्राम क्षमता), गैस निकालने के लिए पाइप जिसमें दो नोजल लगे हुए थे तथा एक मशीन भी बरामद की गई, जिसके माध्यम से भरे हुए सिलेंडरों से गैस निकालकर दूसरे खाली सिलेंडरों में भरी जा रही थी।

 


पुलिस द्वारा मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से बरामद सामान को नियमानुसार कब्ज़ा पुलिस में लिया गया। आरोपी द्वारा गैस सिलेंडरों को अवैध रूप से अपने पास रखना व गैस की अवैध भराई करना आवश्यक वस्तु अधिनियम (EC Act) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।

नरवाना में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी

थाना शहर नरवाना के प्रभारी उप निरीक्षक आत्माराम ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शहर नरवाना की टीम ने फूड एंड सप्लाई विभाग के साथ मिलकर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की सूचना के आधार पर जोगिंदर वासी पंजाबी चौक नरवाना के मकान व दुकान पर छापेमारी की।

 

 


तलाशी के दौरान जोगिंदर के मकान से कुल 8 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए। इनमें से 1 सिलेंडर भरा हुआ चूल्हे पर उपयोग में लगा हुआ था, जबकि 7 सिलेंडर खाली अवस्था में घर के अंदर रखे हुए पाए गए। पूछताछ के दौरान जोगिंदर द्वारा भगवती गैस एजेंसी की दो कॉपियां पेश की गईं, जिनके अनुसार वह केवल 4 सिलेंडर रखने का अधिकृत उपभोक्ता है।

 


फूड एंड सप्लाई विभाग के निरीक्षक रोहित तथा उप निरीक्षक विकास की उपस्थिति में अतिरिक्त पाए गए 4 गैस सिलेंडरों को भगवती गैस एजेंसी में जमा करवा दिया गया तथा मामले की नियमानुसार जांच की जा रही है।

 


पुलिस व संबंधित विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण तथा दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री या कालाबाजारी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer