---Advertisement---

Kaithal Breaking News: कैथल में डॉक्टर को गाड़ी से मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला

Follow Us
---Advertisement---

Kaithal Breaking News Today   

Kaithal Breaking News: कैथल जिले के थाना सीवन क्षेत्र में रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ाकर तथा लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव हिम्मतपुरा निवासी हरपाल सिंह की शिकायत अनुसार वह पेशे से पशु चिकित्सक है। 20 मार्च को वह गांव ककहेड़ी डेरा में दवाई देने के बाद कांगथली-पाबसर रोड से होते हुए प्रीत मैडीकल स्टोर पर दवाई लेने गया था। ( Kaithal News Today )

इस दौरान जब वह सड़क पार कर रहा था तो पहले से योजना बनाकर गांव के ही गहल सिंह ने अपनी बोलैरो गाड़ी से उसे जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी। शिकायत अनुसार टक्कर लगने से वह उछलकर सड़क पर गिर गया, जिसके बाद आरोपी गहल सिंह ने गाड़ी से लोहे की रॉड निकालकर उसके सिर पर वार किया। ( Latest News kaithal )

मौके पर मौजूद राहगीरों ने हस्तक्षेप कर उसे आरोपी के चंगुल से छुड़वाया, जिसके बाद आरोपी अपनी गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए पहले सीवन और बाद में सरकारी अस्पताल कैथल में भर्ती करवाया गया। इस बारे में थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया। ( Kaithal ki Taaja News )

मामले की जांच थाना सीवन पुलिस के ए.एस.आई. जगबीर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गहल सिंह निवासी हिम्मतपुरा को काबू कर लिया गया। आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी व लोहे की रॉड बरामद कर ली गई है। दोनों पक्षों में पुराने जमीनी विवाद को लेकर लड़ाई-झगड़े चलते आ रहे हैं। इसी रंजिश में आरोपी ने उक्त हमला किया है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Murder: बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या, टोटका करने को लेकर विवाद, ईंट और रॉड से घर पर हमला

July 16, 2026

SPA Center: कैथल में स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, 6 महिलाएं काबू, एक महिला बच्चे सहित गलत काम करने आई

July 16, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer