---Advertisement---

Narnaund Accident News: पेटवाड़ गांव के पास दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल, मामला दर्ज

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund Accident News Two bikes collided near Petwar ki khabar

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Narnaund Accident News: नारनौंद क्षेत्र के गांव पेटवाड़ के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हिसार और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने हादसे में घायल व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक हांसी जिले के गांव लोहारी राघो निवासी फुल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है और 28 फरवरी को वह अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर बास गांव में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। शनिवार की शाम को जब वह अपना काम धंधा खत्म करके वापस बाइक से घर आ रहे थे। जब वे गांव पेटवाड़ के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। 

 

दोनों बाइकों की टक्कर होने से उनकी बाइक सड़क पर गिर गए और वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरा बाइक HR79A-8276 पर सवार युवक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने हमें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने हमारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हिसार और अग्रोहा रेफर कर दिया। फुलकुमार ने बताया कि इलाज के लिए वो और दिनेश हिसार के सरकारी अस्पताल में भर्ती हो गई जबकि अमरजीत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में जाकर अपना इलाज करवा रहा है। फुल कुमार ने बताया कि इस हादसे में उसके पांव में फैक्चर हो गया।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

नारनौंद उपमंडल के गांव में तंग गलियों पर कब्जों से बढ़ी परेशानी, ग्रामीण बोले- अब प्रशासन करे कार्रवाई

July 22, 2026

नारनौंद: दिल्ली कूच से पहले युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कोहाड़ हाउस अरेस्ट, भाजपा पर साधा निशाना

July 22, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer