---Advertisement---

CIA Police की बड़ी कार्रवाई: अफीम व डोडा पोस्त सहित कंबाइन चालक काबू

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

CIA Police Action: Latest News Fatehabad Haryana

Fatehabad News Today: फतेहाबाद जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA Police फतेहाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अफीम व डोडा पोस्त बरामद किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कंबाइन मशीन में छिपाकर लाया जा रहा था नशीला पदार्थ, भारी मात्रा में बरामद


सीआईए फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध जांच के दौरान नया बस अड्डा क्षेत्र में मौजूद थी। गुप्त सूचना के आधार पर हाईवे बाईपास पर नाकाबंदी कर एक संदिग्ध कंबाइन मशीन को रुकवाया गया। कंबाइन चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे टीम ने तत्परता से काबू कर लिया।
आरोपी की पहचान सुखविंद्र सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गांव फुलेड़ा, जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई। ( Fatehabad Crime News Today )

राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में कंबाइन मशीन की नियमानुसार तलाशी लेने पर केबिन से 1 किलो 18 ग्राम अफीम तथा पीछे रखे तीन कट्टों से कुल 109.58 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।


बरामद नशीले पदार्थ को सील कर कब्जे में ले लिया गया है। इसके अलावा कंबाइन मशीन तथा एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशीला पदार्थ मध्य प्रदेश से खरीदकर लाने की बात स्वीकार की है। ( Haryana News Today )


इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 144 दिनांक 09.04.2026 के तहत धारा 15(C), 18, 61, 85 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है तथा इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer