Verification: eefe237ed2c24d7f

Latest News: केंद्रीय कारागार हिसार में बंदियों के बीच झगड़ा, बढ़ा विवाद

0 minutes, 3 seconds Read

Latest News Hisar Haryana

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Latest News Hisar: केंद्रीय कारागार हिसार में दो बंदियों पर पांच बंदियों ने हमला कर घायल कर दिया। दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक झगड़ा होता रहा। कुछ वहां पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। घायल नवीन और इशु को नागरिक अस्पताल लेकर आए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने नवीन की शिकायत पर बंदी तलवंडी राणा निवासी रितिक, 12 क्वार्टर निवासी अंकुश, अनुराम, धक्का बस्ती निवासी अजय और पंजाब के मुक्तसर साहेब निवासी अभय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में सैनीपुरा निवासी नवीन ने बताया कि हत्या के एक मामले में 2023 से केंद्रीय कारागार एक में बंद है। 25 अप्रैल की शाम करीब सात बजे अपने साथी इशु के साथ ब्लाक नंबर 11 के कमरा नंबर दो में बैठा था। इसी दौरान इशु उठ कर चलते लगा तो तलवंडी राणा निवासी रितिक ने उसके आगे पांव लगाकर गिरा दिया। ( Hisar News Today )

जब उसका विरोध किया तो उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया। रितिक ने आवाज लगाकर अपने साथी अनुराग, अभय, अजय और अंकुश को बुलाया। फिर सभी ने हम दोनों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर सुनकर बाहर मौजूद पुलिस कर्मी आए और बीच-बचाव किया। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच आरंभ कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer