---Advertisement---

Panchayat Election: 3 साल 7 महीने बाद पंचायत चुनाव नतीजा पलटा, एक वोट से पेटवाड़ गांव की ऋतु जीती

Follow Us
---Advertisement---

Hansi narnaund Petwar Panchayat election result reversed

Narnaund News Today: हरियाणा के हांसी जिले के गांव पेटवाड़ में 3 साल सात महीने पहले हुए पंचायती चुनाव ( panchayati election ) में पंच के पद के लिए चुनाव हुए थे। इसमें वार्ड दो में कमलेश की जीत हुई थी और एक बोट से ऋतु को हार का सामना करना पड़ा था। ऋतु ने इस फैसले को चुनौती देते हुए कोर्ट की शरण ली और शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर नारनौंद के बीडीपीओ कार्यालय में एसडीएम विकास यादव की देखरेख में रिकाउंटिंग हुई जिसमें ऋतु एक वोट जीत गई। हालांकि जीत के बाद उनको जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया हैं। मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के लिए से भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गांव पेटवाड़ में पंचायत चुनाव:  25 नवंबर 2022 को हुए पंचायत चुनाव में पंच पद के लिए वार्ड दो में दो महिला उम्मीदवार ऋतु और कमलेश थीं। उसी दिन मतगणना हुई थी। वार्ड में कुल 239 बोट पोल हुए थे। जिनमें से दो वोट रद हो गए थे। कमलेश को 119 और ऋतु को 118 वोट मिले थे। ( Hansi ki Taaja News )

पंचायत चुनाव परिणाम

पंचायत चुनाव परिणाम गांव पेटवाड़ में घोषित न करके माजरा प्याऊ में बने कंट्रोल रूम में किया था। अधिकारियों ने वहां कमलेश को जीत का प्रमाण पत्र दिया था। दूसरी प्रत्याशी त्रऋतु करीब 15 दिन बाद ही कोर्ट की शरण में पहुंच गई थी। 11 मई 2026 को कोर्ट ने नारनौंद के एसडीएम को दोबारा मतगणना का आदेश दिया। इसके लिए एसडीएम विकास यादव ने नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। बीडीपीओ सत्यवान सिंह को ओवर ऑल इंचार्ज लगाकर शुक्रवार को मतगणना हुई।

 

कार्रवाई: नारनौंद एसडीएम विक्तास यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोबारा मतगणना की गई है। जिसमें ऋतु के 118 मत मिले। कमलेश के दो मत रद् पाए गए उनको 117 मत मिले है। एक वोट ऋतु को ज्यादा मिला है। पूरी रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी गई हैं। कोर्ट के आदेशानुसार कार्यवाही की जाएगी।

 

साढ़े तीन साल बाद मिला न्याय

विजेता प्रऋतु ने बताया कि उन्हें साढ़े तीन साल बाद व्याय मिला है। उनको न्यायालय पर पूरा भरोसा था कि वहां पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। आज का दिन उनके लिए काफी ऐतिहासिक है। चुनाव तो चुनाव होता है। छोटा या बड़ा नहीं होता। अब वो वार्ड में ऐतिहासिक विकास कार्य करवाने का काम करेंगी।

खाली बैलेट मिलना समझ से परे : कमलेश

कमलेश ने बताया कि उस समय पूरी ईमानदारी के साथ मतगणना हुई थी। चुनाव के अधिकारियों ने जीत घोषित की थी। आज मतगणना में खाली बैलेट पाया गया है। समझ से परे है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Live-in Partner Rights:  लिव-इन पार्टनर को भी मिलेगा पत्नी जैसा हक, क्या अब हर लिव-इन पार्टनर को पत्नी का दर्जा मिल जाएगा?

August 3, 2026

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026
Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer