---Advertisement---

Robbery Case: टोहाना पुलिस ने किया लूट की वारदात का पर्दाफाश, दो काबू

Follow Us
---Advertisement---

Tohana robbery case update

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Tohana robbery case: थाना सदर टोहाना पुलिस ने मारपीट कर नकदी एवं दस्तावेज छीनने के मामले में टोहाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। टोहाना पुलिस लूट की इस वारदात की तह तक जाने के लिए दोनों आरोपितों से पूछताछ करने में लगी हुई है और उनके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

धारसूल-कुलां रोड पर नहर पुल के पास लूट


थाना सदर टोहाना प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि आंकावाली निवासी पम्मा राम पुत्र खंडूराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का काम करता है। 17 जून 2026 को वह धारसूल कलां से कबाड़ खरीदकर मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहा था। जब वह धारसूल-कुलां रोड पर नहर पुल के पास पहुंचा, तो सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। ( फतेहाबाद में लूट की वारदात का खुलासा

कबाड़ी से लूट के मामले


शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा उसके कुर्ते की जेब से पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में करीब 8 हजार रुपये की नकदी, वोटर कार्ड एवं पैन कार्ड रखे हुए थे।
शिकायत के आधार पर थाना सदर टोहाना में मुकदमा नंबर 105 दिनांक 17.06.2026 के तहत धारा 304 व 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने कबाड़ी से लूट करने के मामले में ढेर निवासी भूपेंद्र उर्फ पिंदू पुत्र गुरजंत सिंह तथा गुल्लरवाला निवासी हैप्पी पुत्र बलविंदर को काबू करने में सफलता हासिल की है।

टोहाना पुलिस ने किया लूट की वारदात का पर्दाफाश


पुलिस द्वारा छीनी गई नकदी व दस्तावेजों की बरामदगी तथा मामले में अन्य संभावित पहलुओं को लेकर गहनता से जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है। ( Tohana News Today

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

1800 रुपए का पेट्रोल भरवाकर फरार हुआ बलेनो कार चालक, फतेहाबाद पुलिस ने दबोचा आरोपी

July 22, 2026

Fatehabad Police: टोहाना में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, पैरिस होटल संचालक गिरफ्तार

July 20, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

हरियाणा में तेज आंधी के साथ बारिश, हिसार में महिला पर होल्डिंग गिरा, ट्रैक्टर पर पेड़ गिरने से युवक की मौत, सिरसा से सोनीपत तक तबाही का मंजर

July 13, 2026

Tohana News: 68.63 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित दो काबू, पंजाब के नशा तस्कर टोहाना पुलिस के शिकंजे में

July 12, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer