Fatehabad Ratia CIA Police afeem taskar arrest
फतेहाबाद समाचार। सीआईए रतिया पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर को 710 ग्राम अफीम सहित काबू करने में कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस पकड़े गए नशा तस्कर से पूछताछ करने में लगी हुई है ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल कर उन्हें भी हवालात में बंद किया जा सके।
सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि अपराध जांच शाखा की टीम गश्त के दौरान लुहारी चौक से टेलीफोन एक्सचेंज रोड की ओर मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया, जो पुलिस वाहन को देखकर अचानक रास्ता बदलने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
उन्होंने बताया कि आरोपी की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 710 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान खेत ढाणी रत्ताखेड़ा निवासी सौरभ गोदारा उर्फ घोलू पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना शहर रतिया में मुकदमा संख्या 166 दिनांक 25.07.2026, धारा 18C-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
12वीं के बाद करियर बनाने का सुनहरा मौका: ये प्रोफेशनल कोर्स दिला सकते हैं बेहतर भविष्य,
बडाला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद, एक गिरफ्तार,
Latest News: महिला से मारपीट और पिस्तौल दिखाकर धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,
Hisar News: पूजा मार्केट में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार,
Road Accident: बरवाला में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,
सट्टा खाईवाली पर पुलिस का छापा, युवक गिरफ्तार,


