हिसार क्राइम न्यूज़: महिला से मारपीट व हथियार से धमकी मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
हिसार में महिला के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट तथा अवैध हथियार से जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस चौकी पी.एल.ए. की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के लगभग 10 आपराधिक मामले दर्ज
इस संबंध में प्रभारी पुलिस चौकी पी.एल.ए. ASI अनुप ने बताया कि पटेल नगर, हिसार निवासी एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दी गई थी कि देर रात उसकी ताई के साथ एक व्यक्ति गाली-गलौज कर रहा था। जब शिकायतकर्ता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने अपने बेटे तथा उसके एक साथी को मौके पर बुला लिया। शिकायत के अनुसार एक युवक ने पिस्तौल निकालकर शिकायतकर्ता को डराया-धमकाया तथा जान से मारने की धमकी दी। हाथापाई के दौरान पिस्तौल की मैगजीन नीचे गिर गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
शिकायत के आधार पर पुलिस चौकी पी.एल.ए. ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 351(3), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B), 54 एवं 59 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आर्यन पुत्र संजीव कुमार निवासी पटेल नगर, हिसार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल की मैगजीन तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार, अन्य आरोपियों की संलिप्तता तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।
चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के लगभग 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा वह हिस्ट्रीशीटर है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
12वीं के बाद करियर बनाने का सुनहरा मौका: ये प्रोफेशनल कोर्स दिला सकते हैं बेहतर भविष्य,
Ratia CIA Police: रतिया में 710 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर काबू,
बडाला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद, एक गिरफ्तार,
Hisar News: पूजा मार्केट में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार,
Road Accident: बरवाला में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,
सट्टा खाईवाली पर पुलिस का छापा, युवक गिरफ्तार,



