Hisar News: पूजा मार्केट में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

0

 
Hisar News: पूजा मार्केट में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार,

एसी पाइप/वायर चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार 


Hisar News: हिसार की पूजा मार्केट में चोरी का खुलासा हो गया है।हिसार शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने ही पूजा मार्केट में एसी पाइप/वायर चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। 




 

Hisar Pooja Market Chori News  

इस संबंध में शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार पुत्र कालूराम मेहता निवासी मकान नं. 872, सेक्टर 16/17, हिसार के रहने वाले ने बताया कि वह पूजा मार्केट हिसार में मैन्स-कूल नाम से दुकान संचालित करते हैं। शिकायत पर थाना शहर हिसार में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार आरोपी ने दुकान की छत पर लगी एसी की पाइप एवं वायर चोरी कर ली थी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा माल बरामद कर लिया गया। 



शहर थाना हिसार के मुख्य सिपाही नवीन ने कार्रवाई करते हुए विनोद कुमार पुत्र कालू राम निवासी गांव जोधका, जिला सिरसा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।


ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-

हरियाणा में मानसून फिर होगा एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों और आम लोगों के लिए जरूरी अपडेट

12वीं के बाद करियर बनाने का सुनहरा मौका: ये प्रोफेशनल कोर्स दिला सकते हैं बेहतर भविष्य

Ratia CIA Police: रतिया में 710 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर काबू

बडाला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद, एक गिरफ्तार

Latest News: महिला से मारपीट और पिस्तौल दिखाकर धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Hisar News: आदमपुर चोरी का खुलासा, खैरमपुर गांव से चोर गिरफ्तार, पूछताछ में ब़ड़ा खुलासा

Road Accident: बरवाला में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

सट्टा खाईवाली पर पुलिस का छापा, युवक गिरफ्तार

 Anganwadi Recruitment 2026: आंगनबाड़ी भर्ती; 103 वर्कर और 352 हेल्पर पदों पर आवेदन शुरू, जानें पात्रता, आवेदन प्रक्रिया,



 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top