Hisar Adampur Khairampur Chori News
हिसार समाचार। थाना आदमपुर पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करने के लिए पकड़े गए चोर को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी करने में जुटी हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत जांच शुरू की। जांच के दौरान मुख्य सिपाही संदीप ने तकनीकी एवं स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी पवन उर्फ मामला पुत्र गोलू राम, निवासी गांव खैरमपुर, जिला हिसार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा पंखा बरामद कर लिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे अन्य चोरी की वारदातों तथा किसी अन्य साथी की संलिप्तता के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके। जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि थाना प्रभारी आदमपुर उप निरीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि दिनांक 25.07.2026 को गांव खैरमपुर निवासी सुल्तान सिंह पुत्र श्री रामकुमार की शिकायत पर थाना आदमपुर में धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि 24/25 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे के बीच उसके घर से अज्ञात व्यक्ति पंखा व अन्य समान चोरी कर ले गया।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
12वीं के बाद करियर बनाने का सुनहरा मौका: ये प्रोफेशनल कोर्स दिला सकते हैं बेहतर भविष्य,
Ratia CIA Police: रतिया में 710 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर काबू,
बडाला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद, एक गिरफ्तार,
Latest News: महिला से मारपीट और पिस्तौल दिखाकर धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,
Hisar News: पूजा मार्केट में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार,
Road Accident: बरवाला में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,
सट्टा खाईवाली पर पुलिस का छापा, युवक गिरफ्तार,


