माजरा गांव में सट्टा खाईवाली पर पुलिस का छापा, युवक गिरफ्तार
नारनौंद, हांसी। हरियाणा के नारनौंद थाना पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव माजरा रोड नहर पुल के पास एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ₹10,100 नकद, सट्टा पर्चियां, बाल पेन और सट्टा लिखने का गत्ता बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
पुलिस के अनुसार थाना नारनौंद के एक एसआई अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए मौजूद थे। इसी दौरान एक गुप्त मुखबिर ने सूचना दी कि गांव माजरा का रहने वाला राजेश पुत्र महासिंह नहर पुल पर लोगों से सट्टा लगवा रहा है।
मुखबिर ने बताया कि आरोपी लोगों को आवाज लगाकर कह रहा था कि "आओ सट्टा लगाओ, सट्टा किस्मत का खेल है। एक रुपये के बदले 90 रुपये मिलेंगे।"
बोगस ग्राहक बनाकर किया गया ट्रैप
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस ने एक सिपाही को बोगस सट्टेबाज बनाकर आरोपी के पास भेजा। सिपाही को ₹500 का नोट देकर 15 नंबर पर सट्टा लगाने के निर्देश दिए गए। जैसे ही आरोपी ने सट्टा पर्ची काटकर ₹500 का दांव स्वीकार किया, पहले से घात लगाए बैठी पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया।
तलाशी में क्या-क्या मिला
पुलिस की तलाशी के दौरान आरोपी के पास से:
₹10,100 नकद
सट्टा पर्चियां
सट्टा लिखने का गत्ता
बाल पेन
बोगस ग्राहक द्वारा दिया गया ₹500 का नोट बरामद हुआ। पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में लेकर सील कर दिया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
आरोपी के खिलाफ हरियाणा जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी लंबे समय से सट्टा कारोबार में शामिल था या उसके साथ अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
Morning News: सुबह की 16 बड़ी खबरें: शिक्षा मंत्री बदले, नीट आंदोलन खत्म, भारत का बड़ा रक्षा परीक्षण!,
नारनौंद में करीब एक दर्जन प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी, जाने पूरा मामला,
झज्जर में दर्दनाक हादसा, पिकअप-कार की टक्कर, दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर,
Accident: नारनौंद पेटवाड़ रोड़ पर हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, छात्र समेत दो घायल,
पहली बारिश ने खोली पोल, SDM कार्यालय, नागरिक अस्पताल, पेटवाड़ रोड और खांडा मोड़ पर जलभराव,
लोहारी राघो के बिट्टू की मौत के मामले में परिजनों ने उठाई जांच की मांग, एसडीएम को सोंपा ज्ञापन,


