Verification: eefe237ed2c24d7f

झज्जर में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: वैगनआर से 1800 पव्वे बरामद, 2 गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में हो सकता है राज फाश

0 minutes, 0 seconds Read

हरियाणा न्यूज टूडे। झज्जर पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए झज्जर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वैगनआर कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने कार में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 9 कट्टों में 1800 पव्वे अवैध शराब बरामद हुए हैं। शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति वैगनआर कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Jhajjar News: सीआईए झज्जर की टीम थाना शहर झज्जर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सफेद रंग की वैगनआर कार में अवैध शराब लेकर जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रुकवाया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 9 कट्टे बरामद हुए।

प्रत्येक कट्टे में 200 पव्वे अंग्रेजी शराब के मिले। इस तरह कुल 1800 पव्वे शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब और कार को भी जब्त कर लिया। सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मामले में थाना शहर झज्जर में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक निवासी बेलसर, जिला नलबाड़ी, असम और विकास निवासी तुम्बाहेड़ी, जिला झज्जर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer