Haryana Weather Update in February 2026
Haryana News : हरियाणा-पंजाब में मौसम ( Weather Update ) में पिछले एक सप्ताह से बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है। जनवरी में ही तीसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 31 जनवरी की रात से 3 फरवरी तक बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई है। 30 जनवरी की रातको ही पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्र में प्रवेश कर गया और आज इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।
4 Day Weather Update in Haryana Punjab
हरियाणा-पंजाब में आज रात से झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। पहाड़ी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है और धीरे-धीरे ही है मैदानिक क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा है। 31 जनवरी की रात को यह नया पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ दिल्ली एनसीआर सहित राजस्थान में सक्रिय हो जाएगा। इसके प्रभाव से 1 फरवरी को ज्यादातर इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी। वहीं दो-तीन फरवरी को कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
दिल्ली एनसीआर हरियाणा में बारिश
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद पाकिस्तान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनना शुरू हो गया है और बंगाल की खाड़ी सहित अरब सागर से नमी वाली हमें हरियाणा पंजाब और राजस्थान की तरफ बढ़ रही है। इसके प्रभाव से कुछ इलाकों में धुंध भी देखने को मिल सकती है और मैदानी राज्य हरियाणा दिल्ली एनसीआर राजस्थान पंजाब में बारिश की संभावना बन रही है।
हरियाणा में बारिश के आसार
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि 31 जनवरी की रात से 1 फरवरी को हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा दो-तीन फरवरी को भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है लेकिन यह पूरे हरियाणा में नहीं होगी। जब मौसम प्रणाली पूरी तरह से सक्रिय होगी तो इसका पूरा मैप सामने आ जाएगा की किस-किस जगह पर बारिश होगी लेकिन दो-तीन फरवरी को हल्की बूंदाबांदी यह हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम की ताजा जानकारी
उधर मौसम में बार-बार हो रही बदलाव को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वह मौसम को ध्यान में रखते हुए अभी फसलों में सिंचाई रोक दें। मौसम साफ होने और फसल में नमी को ध्यान में रखकर ही आगे सिंचाई करें। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसलों में किसी भी बीमारी के रोकथाम के लिए स्प्रे मौसम साफ होने पर ही करें। क्योंकि मौसम बार-बार बदलने से उनकी मेहनत और पैसा बर्बाद हो सकता है।
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि मौसम ( Weather Update) में हो रहे लगातार बदलाव के चलते अभी कुछ स्थानों पर पाला जमने, शीतलहर चलने से ठंड अभी कुछ दिनों तक टिकी रहेंगी जिसका फायदा फसलों में देखने को मिल सकता है। लेकिन बुजुर्गों और बच्चों को इस ठंड से बचने की सख्त जरूरत है। आने वाले दिनों में भी सुबह शाम के समय कोहरा छाया रहेगा।
पशु पालकों को सलाह
पशु चिकित्सक डॉ रोहित रापड़िया ने कहा कि मौसम में हो रहे बार-बार बदलाव को ध्यान में रखते हुए पशुपालकों को अपने पशुओं की विशेष देखभाल करनी चाहिए। पशुओं को शाम के समय जल्दी अंदर कर देना चाहिए और सुबह धूप खिलने पर ही उन्हें बाहर निकलना चाहिए ताकि वह बीमारियों से बचे रहे। दिन में भी खुले में पशुओं को ऐसे स्थान पर रखें, जहां उनके शरीर पर हवा का असर सीधे तौर पर ना पड़े। शाम के समय पशुओं को गुड़ या गुड से बनी ओंटी पिलाएं। ताकि पशु ठंड से बचे रहे। अगर कोई भी दिक्कत दिखाई दे तो तुरंत पशुओं के डॉक्टर से संपर्क करें।