Verification: eefe237ed2c24d7f

बरवाला में बनेगा 50 बेड का आधुनिक अस्पताल, 65.66 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी स्वीकृति

0 minutes, 5 seconds Read

50-bed hospital will be built in Barwala Hisar

कैबिनेट मंत्री बोले स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव और कस्बों तक सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध

Haryana News Today : हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव और कस्बों तक सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में हिसार जिले के बरवाला उप जिला अस्पताल परिसर में 50 बिस्तरों का नया एवं अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने जानकारी देते हुए बताया कि  अस्पताल निर्माण के लिए 65 करोड़ 66 लाख 52 हजार रुपये के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीकृति दे दी है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इस परियोजना की ड्रॉइंग पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है तथा निर्माण कार्य लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभाग के माध्यम से राज्य बजट के अंतर्गत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के बजट में स्वास्थ्य अवसंरचना के विकास के लिए पर्याप्त वित्तीय प्रावधान किया गया है, जिससे इस महत्वाकांक्षी परियोजना को गति मिलेगी।

 

 

उन्होंने कहा कि लगभग 24 माह की अवधि में तैयार होने वाला यह आधुनिक अस्पताल बरवाला सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। अस्पताल बनने से मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। नए अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद इस परियोजना पर शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा और बरवाला क्षेत्र को एक आधुनिक एवं सुविधा संपन्न 50 बिस्तरों का अस्पताल मिलेगा, जिससे पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार आएगा। ( Barwa;a News Today )

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts