Verification: eefe237ed2c24d7f

Fraud Case : सरकारी नौकरी लगवाने व विदेश भेजने के नाम पर 58 लाख की ठगी, स्पोर्ट्स एकेदमी संचालक को बनाया ठगी का शिकार

0 minutes, 9 seconds Read

58 lakh job and foreign fraud case Hisar

स्पोर्ट्स एकेदमी के संचालक और वहां पर प्रशिक्षण ले रहे अन्य छात्रों को सरकारी नौकरी लगवाने व विदेश भेजने के नाम पर 58 लाख रुपए की धोखाधड़ी ( Fraud Case ) के मामले में हिसार सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश करके पुलिसमैन पर लिया है। ( Hisar News Today )

 

  ‌ हिसार जिले के गांव मिरकां निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह स्पोर्ट्स एकेदमी का संचालन करता है। उसके मुलाकात जींद जिले के गांव रामकली निवासी दिलावर और राकेश कुमार के साथ हुई। दिलावर और राकेश कुमार के साथ कई बार उनके साथ अन्य लोग भी उसकी स्पोर्ट्स एकेदमी में आए तो उन्होंने कहा कि वह सरकारी नौकरी और विदेश भेजने का काम करते हैं। ( Fraud Case Hisar )

 

दिलावर और राकेश कुमार के साथ आए उनके अन्य साथियों ने बातों का ऐसा जाल बनाकर वह उनकी बातों में आ गया और उसे और उसके स्पोर्ट्स एकेदमी से जुड़े अन्य युवाओं को विदेश भेजने और सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उसे 58 लाख की ( Fraud Case ) ठगी कर ली। धीरे-धीरे समय बीतता गया और उनमें से कोई भी ना ही तो विदेश गया और ना ही किसी को सरकारी नौकरी मिली।

 

काफी समय बीत जाने के बाद उसे एहसास हुआ कि दिलावर और राकेश कुमार के साथ उनके साथ आए अन्य लोगों ने उनके साथ 58 ललाख रुपए की ठगी ( Fraud Case ) कर ली है। रवि कुमार ने इसकी लिखित शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी तो पुलिस ने 16 अगस्त 2024 को दिलावर और राकेश कुमार सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जान शुरू कर दी थी।

 

इस धोखाधड़ी के मामले में हिसार सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जींद जिले के गांव रामकली निवासी दिलावर सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ के लिए आरोपित को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि राकेश कुमार और उसके अन्य साथियों के बारे में सुराग जुटाए जा सके और Fraud Case  से पर्दाफाश किया जा सके कि उनके तार किस-किस गिरोह के साथ जुड़े हुए हैं।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *