---Advertisement---

रेवाड़ी में खरीफ फसल खरीद की तैयारियां तेज | Rewari News Today

By sunilkohar

Published On:

Follow Us

 

 

 

रेवाड़ी में खरीफ फसल खरीद की तैयारियां तेज | Rewari News Today

---Advertisement---

खरीफ फसल खरीद प्रक्रिया को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी

Rewari News Today: डीसी अभिषेक मीणा ने निर्देश देते हुए कहा कि खरीफ सीजन को सुचारू रूप से संपन्न करवाने को लेकर संबंधित अधिकारी सतर्क रहें। सभी संबंधित अधिकारी मंडियों व खरीद केन्द्रों का दौरा करें और बिजली, पानी, शौचालय आदि मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। फसल के भंडारण के लिए पर्याप्त सुरक्षित जगह उपलब्ध रहे। सभी मंडियों में फसल खरीद प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूरी रखें, ताकि किसानों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

 

Rewari Mandi Procurement 2026

डीसी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में खरीफ सीजन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने वीसी द्वारा सभी डीसी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीसी अभिषेक मीणा ने निर्देश दिए कि सभी खरीद एजेंसी निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार फसल की खरीद का कार्य करें। मंडी में समय पर खरीद हो और उसका समय पर उठान किया जाए, ताकि मंडी में जगह की समस्या पैदा नहीं हो। मंडियों में सभी धर्मकांटों की नियमानुसार जांच सुनिश्चित करें।

 

MSP Purchase Rewari News

उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी अपनी-अपनी मंडियों में तिरपाल व पॉलिथीन कवर, पर्याप्त मात्रा में बारदाना, सीसीटीवी कैमरा, साफ-सफाई, बिजली, पानी, शौचालय तथा जल निकासी के उचित प्रबंध होने चाहिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम खरीद शुरू होने से पहले मंडियों का दौरा कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लें। वहीं सुनिश्चित करें कि खरीद से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हैं। इस अवसर पर डीएफएसओ श्रवण कुमार, एसएमसी नरेंद्र कुमार, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment