Morning News: हरियाणा की बड़ी ताजा खबरें एक नजर में

By sunilkohar

Updated On:

---Advertisement---

Top Morning News in Hindi

हिसार जिले के रावलवास कलां गांव में ट्रांसफार्मर पर बिजली लाइन का काम करते समय करंट लगने से असिस्टेंट लाइनमैन सुरेंद्र निवासी सीसवाला की मौत हो गई, जबकि उसके साथ काम कर रहा एचकेआरएन कर्मचारी संदीप घायल हो गया। घायल संदीप का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हरियाणा की राजनीति में पोस्टर वार, इनेलो, कांग्रेस व भाजपा के बाद आप की एंट्री से गरमाई सियासत

हरियाणा के पलवल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 2 पुलिसकर्मियों को 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
दोनों पुलिसवाले डायल-112 की गाड़ी पर तैनात थे। गुरुवार को पुलिसवालों ने स्कूटी छोड़ने के नाम पर शिकायतकर्ता को सुनसान जगह बुलाया।

फरीदाबाद जिले में एक खंडहर पड़ी इमारत में 13 वर्षीय किशोरी और उसके 16 वर्षीय दोस्त के साथ कथित तौर पर 3 युवकों ने डिजिटल रेप की वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद दोनों बच्चे करीब एक महीने तक डर और मानसिक परेशानी के चलते परिवार से कुछ नहीं बता पाए। किशोरी की मां ने उसकी परेशानी भांपकर जब उससे बातचीत की तो घटना सामने आई।

करनाल के घरौंडा की नई अनाज मंडी में धान खरीद को लेकर गुरुवार को किसान और खरीद एजेंसी के अधिकारियों के बीच विवाद हो गया। कई दिन से धान की खरीद नहीं होने से परेशान किसान ने सभी के सामने जहरीला पदार्थ पीने की कोशिश की।

हरियाणा के नारनौल में पूर्व मंत्री की चलती गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जिस समय कार में आग लगी, पूर्व मंत्री कैलाशचंद्र शर्मा (77) खुद ड्राइविंग कर रहे थे। गाड़ी में धुआं उठता देख, वे तुरंत उससे कूद गए।
मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बेटे विकास शर्मा ने बताया कि पिता कैलाश शाम करीब 7 बजे अपनी स्विफ्ट डिजायर कार लेकर शिव विहार स्थित घर से निगले थे।
जैसे ही वे सेक्टर-1 में पहुंचे गाड़ी से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर बाद इंजन से आग की लपटें निकलने लगीं।

रेवाड़ी में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है। वीरवार को बावल के सुलखा गांव में करीब 2.5 एकड़ में बने एक अवैध मैरिज पैलेस को तोड़ा गया। यह निर्माण विभाग की अनुमति के बिना किया गया था।
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में की गई। वहीं, मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात था। डीटीपी नरेन्द्र नैन ने कहा जिले में कोई भी अवैध निर्माण न करें तथा प्लॉट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस कॉलोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें, ताकि विभागीय कार्रवाई एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें।

बिग ब्रेकिंग :- हरियाणा सरकार ने ग्राम सभाओं में 40 प्रतिशत कोरम की गणपूर्ति ना होने के कारण पंचायत राज एक्ट में किया संशोधन।
अब ग्राम सभा मे कोरम पहली बैठक में केवल 15 प्रतिशत ही अनिवार्य। अगर ये गणपूर्ति भी ना हो तो अगली बैठक मे ये रहेगा कोरम :-
500- यदि वोटर दस हज़ार से अधिक हो तो
400 – यदि वोटर 5 से 10 हजार तक हो तो
300 – यदि वोटर पांच हजार से कम हो तो

हरियाणा के 84 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, FSA के 1134 करोड़ रुपये हुए माफ

हरियाणा बिजली विनियामक आयोग (एचईआरसी) ने 84 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। उपभोक्ताओं को ईंधन सरचार्ज समायोजन (एफएसए) में 1134.54 करोड़ रुपये नहीं देने पड़ेंगे। बिजली निगमों की याचिका को अस्वीकार कर दिया गया है।

हिसार में मुख्यमंत्री नायब सैनी में आज गुरुवार को होने वाले कार्यक्रम से पहले पुलिस ने झज्जर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इनमें प्रदेश प्रवक्ता व आम आदमी पार्टी की वर्तमान जिलाध्यक्ष अभिता द्विजा चेची भी शामिल है।


CJP के अनुसार, गांव बादली निवासी संदीप गुलिया को रात करीब 8 बजे पुलिस ने घर से हिरासत में लिया। इसके बाद संदीप के बारे में जानकारी लेने थाना बादली पहुंचीं प्रदेश प्रवक्ता को भी देर रात हिरासत में लेकर झज्जर ले जाया गया। इस दौरान अभिता की एसएचओ से बहस भी है। उसने बिना नोटिस डिटेन करने पर सवाल उठाए। संदीप गुलिया की पत्नी ने भी वीडियो जारी कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।


बता दें कि हिसार में पांच दिन से लंबित भर्तियों और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर सीजेपी का प्रोटेस्ट चल रहा था। बुधवार को पार्टी की ओर से वर्चुअल मीटिंग कर सभी कार्यकर्ताओं को प्रोटेस्ट में शामिल होने के निर्देश दिए गए थे।

पानीपत जिला कोर्ट में चल रहे प्रोटेस्ट के दौरान एक अधिवक्ता पर दो युवकों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पहले हमलावरों ने उनहें पिस्टल दिखाई, फिर गर्दन पर वार कर दिए।
इसमें अधिक्ता गंभीर घायल हो गए। साथ आए अधिवक्ता के पिता और भाई ने किसी तरह उन्हें बचाया। अचानक हुई इस वारदात से अफरा-तफरी मच गई।


इसके बाद हमलावरों ने भागने की कोशिश की, लेकिन प्रोटेस्ट कर रहे अधिवक्ताओं ने पीछा कर एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
बता दें कि बुधवार को महिला अधिवक्ता से पानीपत जिला सचिवालय में हुई अभद्रता के विरोध में वकिलों का प्रोटेस्ट चल रहा है। वकीलों ने वर्क सस्पेंड भी किया हुआ है।

Leave a Comment