कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर पर सड़क पर गिरने की वजह से बाइक सवार गंभीर
Hansi Jind Road Accident: हांसी-जींद रोड पर गांव माढ़ा स्थित कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास सोमवार दोपहर हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हांसी-जींद रोड पर माढ़ा गांव स्थित कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास हाल ही में बनाए गए स्पीड ब्रेकर पर एक बाइक सवार युवक गिर गया। सड़क पर गिरने की वजह से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी वहां से गुजर रहे संजय राजपुरा ने Hansi Road Accident की सूचना एंबुलेंस और डायल 112 पुलिस टीम को दी। एंबुलेंस के जरिए गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भेजा गया।

Narnaund Road Accident में घायल युवक की पहचान हांसी जिले के गांव चानौत निवासी बंटी पुत्र रतना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक पर सवार होकर घर से नारनौंद आ रहा था। कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास बनाए गए स्पीड ब्रेकर दिखाई नहीं देने के कारण वह हादसे का शिकार हो गया।
घटनास्थल पर मौजूद संजय राजपुरा, कृष्ण, अनूप, नरेंद्र, जितेंद्र, दीपक इत्यादि ने बताया कि करीब चार दिन पहले कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास गलत तरीके से ब्लॉक लगाकर स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं। उनका कहना है कि यहां स्पीड ब्रेकर की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इस स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं केवल गर्मी और सर्दी की छुट्टियों के अलावा वार्षिक परीक्षा देने के बाद ही हॉस्टल से बाहर आती हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार दिनों में यहां तीन हादसे हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से इन स्पीड ब्रेकरों को तुरंत हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि इनकी वजह से Accident होने के साथ-साथ रात के समय यहां लूटपाट होने का खतरा भी बना रहता है।
इस संबंध में पीडब्लूडी विभाग के एसडीओ रोहताश ने अब तक हरियाणा न्यूज से बातचीत में बताया कि विभाग के पास विधायक का लेटर आया था और यहां पर ब्रेकर बनाने की मांग की गई थी। जिस पर विभाग ने यहां पर स्पीड ब्रेकर बना दिए। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर स्पीड ब्रेकरों की कोई जरूरत नहीं है। इसलिए इन्हें उखाड़ा जाएगा।
हिसार स्टेडियम में खूनी खेल: गोली मारकर शराब ठेकेदार की हत्या, फायरिंग में एक घायल,











2 thoughts on “Hansi Jind Road Accident: कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास हादसा, बाइक सवार गंभीर”