Jawahar Navodaya Vidyalaya Pabra
Hisar News Today: हिसार जिले के (JNV Pabra ) जवाहर नवोदय विद्यालय पाबड़ा में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक खतरे की घंटी बजी। छात्र और शिक्षक अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर भागे। मौके पर फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन और एनडीआरएफ सहित विभिन्न विभागों की टीमें पहुंचीं और स्थिति पर नियंत्रण किया।
जवाहर नवोदय विद्यालय पाबड़ा में मॉक ड्रिल, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
दरअसल, जवाहर नवोदय विद्यालय पाबड़ा में प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। इसका उद्देश्य विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी किसी अप्रिय घटना या आपदा की स्थिति में उससे निपटने के लिए तैयार करना था।
अक्सर किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोग घबरा जाते हैं और उस समय उन्हें कुछ समझ नहीं आता। वहीं, छोटे बच्चे ऐसी परिस्थितियों में और अधिक घबरा सकते हैं, जिसका उनके मन और मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में पहले से किया गया अभ्यास उन्हें आपदा या किसी अप्रिय घटना के समय संयम बनाए रखने और सुरक्षित रहने में मदद करता है।

सरकार और प्रशासन का मानना है कि स्कूल परिसर में आगजनी, किसी हमले, स्कूल-कॉलेज में बदमाशों के घुसने या किसी अन्य आपदा जैसी घटनाओं से निपटने और स्वयं का बचाव करने के लिए पहले से तैयारी और अभ्यास बेहद जरूरी है। यदि बच्चों को ऐसी परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाए तो वे किसी भी अप्रिय घटना के समय घबराने के बजाय सही कदम उठा सकते हैं और खुद के साथ-साथ दूसरों की भी मदद कर सकते हैं।

इसी उद्देश्य से समय-समय पर स्कूल, कॉलेज, फैक्ट्री और अन्य संस्थानों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाता है। इसके माध्यम से लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक और प्रशिक्षित किया जाता है।
जवाहर नवोदय विद्यालय पाबड़ा मॉक ड्रिल
इसी कड़ी में हिसार जिला उपायुक्त महेन्द्र पाल के मार्गदर्शन में जवाहर नवोदय विद्यालय पाबड़ा में Mock Drill in Hisar का आयोजन किया गया।
आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल
विद्यालय प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए एसडीआरएफ हिसार एवं जिला प्रशासन के सभी संबंधित विभागों का आभार व्यक्त किया गया।












1 thought on “Hisar News Today: जवाहर नवोदय विद्यालय पाबड़ा में बजी खतरे की घंटी, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासनिक अमला पहुंचा”