हिसार की यूनिक Auto Workshop Accident, एक की मौत, दूसरा गंभीर

By sunilkohar

Published On:

हिसार की यूनिक Auto Workshop Accident, एक की मौत, दूसरा गंभीर

---Advertisement---

Hisar Auto Workshop Accident : यूनिक ऑटो कार वर्कशॉप में कार की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत

Hisar News: हिसार के दिल्ली रोड पर सातरोड़ के नजदीक यूनिक ऑटो कार वर्कशॉप ( Auto Workshop Accident ) में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एजेंसी के मालिक और कर्मचारियों ने इस संबंध में कोई भी बयान देने से दूरी बनाई हुई है।

बुधवार सुबह यूनिक ऑटो कार एजेंसी हिसार की वर्कशॉप में एक वैगनआर कार सर्विस के लिए आई हुई थी। कार का मालिक अपनी तीन साल की बेटी के साथ वेटिंग रूम में बैठकर अपनी कार की तरफ देख रहा था। इसी दौरान एक कर्मचारी ने कार को तेज गति से बैक किया, जिससे कार की चपेट में वर्कशॉप के दो कर्मचारी आ गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार पीछे की दीवार से जा टकराई। टक्कर के कारण कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पीछे का शीशा भी टूट गया।

हिसार की यूनिक Auto Workshop Accident, एक की मौत, दूसरा गंभीर

कार वर्कशॉप में हुए हादसे की सूचना मिलते ही अर्बन एस्टेट थाना हिसार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया जा चुका था। उपचार के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। वर्कशॉप प्रबंधन ने इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया।

वैगनआर कार के मालिक एडवोकेट आशीष ढींगड़ा ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी कार की नियमित सर्विस करवाने के लिए Unique Auto Workshop Hisar में आया था। उसके पास जॉब कार्ड भी है। उसके साथ उसकी तीन साल की बेटी भी थी। मारुति सुजुकी की मान्यता प्राप्त यूनिक कार वर्कशॉप के अंदर जाने के बाद उन्हें वेटिंग रूम में बैठा दिया गया।

 

हिसार के दिल्ली रोड पर सातरोड़ के पास यूनिक ऑटो कार वर्कशॉप में कार की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने देखा कि वर्कशॉप का एक कर्मचारी उनकी कार को तेज गति से बैक कर रहा था। तभी तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि उनकी कार का पिछला हिस्सा दीवार से टकरा गया है। जब वह वर्कशॉप के अंदर जाने लगे तो कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया। इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनकी कार की चपेट में वर्कशॉप में काम करने वाले दो कर्मचारी आ गए हैं और उनकी हालत काफी नाजुक है।

एडवोकेट आशीष ढींगड़ा ने बताया कि जब उन्होंने वर्कशॉप के मालिक से बात करने का प्रयास किया तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया और कहा कि पुलिस सब देख लेगी। उन्होंने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके बाद उन्होंने खुद पुलिस को फोन किया। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारी नीले रंग की वर्दी में थे। उन्होंने पुलिस के सामने थाने जाकर अपने बयान दर्ज करवा दिए हैं।

हिसार की यूनिक ऑटो वर्कशॉप में हादसा, एक कर्मचारी की मौत, दूसरा गंभीर

यूनिक कार वर्कशॉप हादसे में मरने वाले कर्मचारी की पहचान अनीपुरा निवासी विवेक के रूप में हुई है, जबकि घायल कर्मचारी राजपाल धान्सू गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों को जिंदल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान विवेक की मौत हो गई।

हिसार की यूनिक ऑटो वर्कशॉप में हादसा, एक कर्मचारी की मौत, दूसरा गंभीर

Leave a Comment