नारनौंद में दिनदहाड़े चोरी की वारदात का खुलासा : एक काबू, Narnaund News

By sunilkohar

Published On:

नारनौंद में दिनदहाड़े चोरी की वारदात का खुलासा : एक काबू, Narnaund News

---Advertisement---

नारनौंद में दिनदहाड़े चोरी मामले में आभूषण भी बरामद

Narnaund News: नारनौंद शहर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीआईए नारनौंद की टीम ने इस मामले में एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

नारनौंद के वार्ड नंबर 12 निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 6 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर पर कोई मौजूद नहीं होने के कारण उन्होंने मकान पर ताला लगा दिया था। जब वे वापस लौटे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

घर के सामान की जांच करने पर उन्हें पता चला कि अज्ञात चोर घर का ताला तोडकर अन्दर कमरे से अलमारी का ताला तोडकर मेरे घर से 1. 2 जोडी पायल चांदी 2. 2 अंगुठी सोने की, 3. मांग टीका सोना, 4. कच्छुआ छाप अंगुठी, 5. 2 कान की बालिया सोना, 6. 1 मंगल सुत्र सोना, 7. चुटकी चांदी, 8. नकद 7000/- 9. लोकेट सोना चोरी करके ले ले गया है। सुनील कुमार की शिकायत पर नारनौंद थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

नाबालिग की निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण बरामद

मुख्य सिपाही कुलदीप कुमार ने बताया किपुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोपी की पहचान की और एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस पूछताछ के दौरान नाबालिग की निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए गए। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है। नाबालिक लड़के को न्यायालय में पेश किया गया। तथा उसके संबंध में ऑब्जर्वेशन होम भेजने के लिए न्यायालय से आदेश का अनुरोध किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

1 thought on “नारनौंद में दिनदहाड़े चोरी की वारदात का खुलासा : एक काबू, Narnaund News”

Leave a Comment