Hisar weather Update in October
Hisar News :अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। दिन के समय तेज धूप और गर्मी की वजह से पसीना छूट रहा है। तापमान के मामले में हिसार प्रदेश का सबसे गर्म जिला दर्ज बना हुआ है। हिसार के मौसम बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
हिसार का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, हिसार का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा सामान्य से 3.5 डिग्री बढ़कर 24.4 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे रातों में भी हल्की उमस बनी हुई है। हालांकि, गर्मी से बेहाल लोगों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
मौसम में बड़ा बदलाव
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार रात से प्रदेश में एक और नया दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
इन छह जिलों में बरसात के आसार, हवा में घुलेगी ठंडक
नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान से सटे इलाकों में एक चक्रवातीय परिसंचरण बन रहा है। इसका सीधा असर हरियाणा के पश्चिमी जिलों पर पड़ेगा। शनिवार से हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में गरज-चमक के साथ आंशिक या बिखराव वाली बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं और बारिश के तंत्र से आने वालेदिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।









1 thought on “हिसार प्रदेश में सबसे गर्म रहा, आज से बारिश के आसार, Hisar Weather Update”