Bhiwani Bus Accident : भिवानी-हांसी मार्ग पर परिवहन सेवाएं प्रभावित
Haryana News : भिवानी-हांसी रूट पर बस में सफर करने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। इस रूट पर सफर करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। सोमवार को यात्रियों के साथ-साथ छात्रों की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं, इसलिए घर से निकलने से पहले पूरी जानकारी जरूर ले लें।
दरअसल, हांसी-भिवानी मार्ग पर गांव प्रेम नगर के पास हुए bus accident के बाद इस रूट पर प्राइवेट बसों का चक्का जाम है। भिवानी बस हादसे में दो छात्रों सहित बस कंडक्टर की भी मौत हो चुकी है, जिसके चलते इस मार्ग पर परिवहन सेवाएं प्रभावित चल रही हैं।
भिवानी-हांसी हाईवे मार्ग पर प्रेमनगर पावर हाउस के पास यात्रियों से भरी प्राइवेट बस पलटने से हुए Bhiwani Hansi Road Bus Accident के शोक स्वरूप रविवार को दूसरे दिन भी भिवानी-हांसी रूट पर प्राइवेट बसों का संचालन नहीं हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायल बस के परिचालक नवीन की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। रविवार को पुलिस ने नवीन का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
भिवानी-हांसी हाईवे मार्ग पर प्रेमनगर पावर हाउस के पास चालक की लापरवाही से सवारियों से भरी प्राइवेट बस स्पीड ब्रेकर से उछलकर सड़क पर पलट गई थी। Prem Nagar Bus Accident में प्रेमनगर निवासी छात्र रोहित और जाटू लोहारी निवासी छात्र विकास की मौत हो गई थी। 12 यात्री घायल हुए थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल बस के परिचालक, हांसी निवासी नवीन, ने शनिवार शाम को हांसी के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
Bhiwani Bus Accident के कारण रविवार को दूसरे दिन भी भिवानी-हांसी रूट पर प्राइवेट बसों का संचालन नहीं हुआ। भिवानी-हांसी रूट पर 13 प्राइवेट बसें ऑन रूट हैं। दो दिन से इस रूट पर किसी प्राइवेट बस का संचालन नहीं हो रहा। इसके चलते भिवानी से हांसी और हांसी से भिवानी आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।
रोडवेज विभाग ने इस रूट पर रोडवेज की दो बसों का संचालन किया है। ताकि यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो। सोमवार से इस रूट पर प्राइवेट बसों के संचालन की उम्मीद जताई जा रही है।
1 thought on “Haryana News: भिवानी-हांसी रूट पर बस में सफर करने वाले सावधान! हो सकती है परेशानी, जानें पूरी वजह”